{"_id":"676effe103186d1725074e64","slug":"rain-increased-cold-administration-issued-advisory-pkl-office-news-c-290-1-pkl1067-13693-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बारिश ने बढ़ाई ठंड, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बारिश ने बढ़ाई ठंड, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन
पंचकूला। बारिश और सर्द हवाओं से जिले के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रात से रुक-रुककर कभी तेज तो कभी बूंदाबांदी से दिनचर्या प्रभावित रही। बारिश की वजह से सड़कों और बाजारों में लोग कम ही नजर आए। शुक्रवार को जिला प्रशासन ने भी ठंड से बचाव के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने शीत-घात से बचाव को लेकर लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सर्दियों लिए पर्याप्त कपड़ों का स्टॉक करें। घर में ठंडी हवा के प्रवेश को रोकने के लिए दरवाजे-खिड़कियां ठीक से बंद रखें। फ्लू, नॉक बहना जैसी विभिन्न बीमारियों की संभावना आमतौर पर ठंड में लंबे समय तक संपर्क में रहने के कारण होती है। स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों या डॉक्टर से परामर्श करें।
इन बातों का रखें ध्यान
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पर्याप्त रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं। गर्म तरल पदार्थ नियमित रूप से पीएं। इससे ठंड से लड़ने के लिए शरीर की गर्मी बनी रहेगी। उन्होंने बुजुर्गों और नवजात शिशुओं और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। जरूरत के अनुसार ही रूम हीटर का प्रयोग करें, लेकिन इस दौरान पर्याप्त हवा निकासी का प्रबंध रखें। बंद कमरों में कोयला जलाना खतरनाक हो सकता है। यह कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैस पैदा करती है।