फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rain halts toy train services again, three trains cancelled till August 10

Panchkula News: बारिश ने फिर थामी टॉय ट्रेन की रफ्तार, 10 अगस्त तक तीन ट्रेनें रद्द

Thu, 06 Aug 2026 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Rain halts toy train services again, three trains cancelled till August 10
खराब मौसम, भूस्खलन की आशंका और कम ऑक्यूपेंसी के चलते रेलवे बोर्ड का फैसला
विज्ञापन

कालका-शिमला एक्सप्रेस (52451), हिमदर्शन स्पेशल (52459) और अप मिक्स ट्रेन नहीं चलेंगी
हिमालयन क्वीन समेत तीन अन्य टॉय ट्रेनों का संचालन सामान्य रहेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। लगातार बारिश और खराब मौसम ने एक बार फिर विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे लाइन पर टॉय ट्रेन की रफ्तार थाम दी है। खराब मौसम, भूस्खलन की आशंका और ट्रेनों में कम यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने तीन टॉय ट्रेनों का संचालन 10 अगस्त तक रद्द रखने का फैसला किया है। इससे पहले इन ट्रेनों को पांच अगस्त तक रद्द किया गया था।
रेलवे बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मौसम की स्थिति और सुरक्षा पहलुओं को देखते हुए रद्दीकरण की अवधि पांच दिन और बढ़ाई गई है। मानसून के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण कालका-शिमला रेल लाइन पर भूस्खलन और अन्य बाधाओं का खतरा बना रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे समय-समय पर ट्रेनों के संचालन में बदलाव कर रहा है।
विज्ञापन


ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
रेलवे बोर्ड के अनुसार कालका-शिमला एक्सप्रेस (52451), हिमदर्शन स्पेशल (52459) और अप मिक्स ट्रेन का संचालन 10 अगस्त तक बंद रहेगा। इससे इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ट्रेनों का संचालन रहेगा जारी
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि सभी टॉय ट्रेन सेवाएं बंद नहीं की गई हैं। कालका-शिमला एक्सप्रेस (52453), हिमालयन क्वीन (52455) और कालका-शिमला एक्सप्रेस (52457) का संचालन पूर्ववत जारी रहेगा। रेलवे उपलब्ध सेवाओं के माध्यम से यात्रियों को सुविधा देने का प्रयास कर रहा है।


कोट
लगातार खराब मौसम, भूस्खलन की आशंका और कम ऑक्यूपेंसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। टॉय ट्रेन से यात्रा करने वाले लोग सफर शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
-यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed