फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Railway station will be developed on the lines of international airport

Panchkula News: स्टेशन के पुर्नविकास का काम 15 माह में होगा पूरा

Sat, 17 Dec 2022 08:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Railway station will be developed on the lines of international airport
पंचकूला। रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के विकास के लिए एक कंपनी को टेंडर दे दिया है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को अब इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तर्ज पर जल्द ही विकसित किया जाएगा। इसका काम टेंडर लेने वाली कंपनी 15 माह में पूरा करेगी। आरएलडीए के वाइस चेयरमैन वेद प्रकाश डुडेजा ने परियोजना की प्रगति का निरीक्षण शुक्रवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचकर किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को 462 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन को ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) मॉडल पर अपग्रेड किया जाएगा। पुनर्विकास कार्य 15 माह के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। स्टेशन अपग्रेडेशन एक लाइट हाउस प्रोजेक्ट है। इसे मॉड्यूलर कॉन्सेप्ट में अपग्रेड किया जाएगा। इसका टेंडर मैसर्स अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड को दे दिया गया है।
विज्ञापन

आरएलडीए के वाइस चेयरमैन वेद प्रकाश डुडेजा ने कहा कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए टेंडर दे दिया है। अपग्रेडेड स्टेशन न केवल शहर के बुनियादी ढांचे के विकास में योगदान देगा, बल्कि शहर के दोनों किनारों को भी एकीकृत करेगा। उन्होंने बताया कि पंचकूला की तरफ एक नया टर्मिनल और एक रूफ प्लाजा बनाया जाएगा। पुनर्विकसित स्टेशन एक नए सिटी सेंटर की तरह काम करेगा और शहर के संपूर्ण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन को अपग्रेड करने का प्राथमिक लक्ष्य यात्रियों को सर्वोत्तम श्रेणी की सुविधाएं प्रदान करना है। यात्रियों को बेहतर सुविधा मिले इसके लिए पुनर्विकसित चंडीगढ़ स्टेशन में यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए अलग-अलग आगमन और प्रस्थान एरिया होंगे। प्लेटफॉर्म पर 72 मीटर चौड़ा रूफ प्लाजा, फूड प्लाजा और रिटेल शॉप बनाई जाएगी। इससे यात्री आरामदायक माहौल में अपनी ट्रेनों का इंतजार कर सकते हैं।

तीन ओवरब्रिज बनाए जाएंगे
यात्रियों की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए तीन अत्याधुनिक फुट ओवरब्रिज (एफओबी) भी बनाए जाएंगे। पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन को जहां भी संभव हो परिवहन के अन्य साधनों के साथ एकीकृत किया जाएगा और संरचनात्मक मॉड्यूलरिटी सुनिश्चित करने के लिए एकीकृत ग्रिड प्रणाली में अपग्रेड किया जाएगा। अपग्रेड किए गए स्टेशन में अत्याधुनिक लॉबी, एक फूड कोर्ट, एक पेड लाउंज, एक पूछताछ काउंटर और कुछ कार्यालय और रिटेल स्पेस शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed