फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   railway station, scoundral arrested by railway grp, panchkula railway station, panchkula

स्टेशन पर यात्रियों को करते थे परेशान, GRP ने 7 को दबोचा

Sun, 19 Jun 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Jun 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
railway station, scoundral arrested by railway grp, panchkula railway station, panchkula
‌ग‌िरफ्तार
पंचकूला रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को परेशान करने वाले टूर एंड ट्रैवल व ऑटो चालकों को जीआरपी ने रंगे हाथों पकड़ा है। शनिवार को पुलिस ने सातों लोगों को हिरासत में लेकर उनके चालान किए हैं। जीआरपी एसएचओ उर्मिला ने बताया कि सभी को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर सवारियों के लिए घूमते पकड़ा गया है। उसके बाद इन सात लोगों का चालान किया गया है।  इन पकड़े गए आरोपियों में दड़वा गांव के पंचदेव मिश्रा, संजीव, सतेंद्र, मनोज, प्रदीप, कुलदीप व दीपक का नाम शामिल है। इसके साथ ही उन्होंने कहा की जो भी ऑटो व टूर एंड ट्रैवल का ऐंजट प्लेटफार्म पर घूमता हुआ पाया गया उनको बकसा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा की आए दिन इन ऑटो व टूर एंड ट्रेवल कपंनियो के एजेंट घूमते रहते हैं। जिसकी शिकायत अक्सर यात्री करते थे। एसएचओ ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर ऑटो एंड टूर एंड ट्रैवल कंपनियों का आतक इतना अधिक है कि यह सभी लोग पूरे दिन प्लेटफार्म पर घूमते रहे हैं। यह लोग सवारियों के ट्रेन से उतरते ही उनके बैग पकडने व छिनने लग जाते हैं। ऐसे में कई बार यात्रियों ने इनकी लड़ाई भी हो जाती है। उन्होंने बताया कि कई बार इन टूर एंड ट्रेवल व ऑटो चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छोड़ दिया जाता था। लेकिन जीआरपी ने इन लोगों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed