फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rail transport from Palwal to Sonipat will be strong

पलवल से सोनीपत तक रेल परिवहन होगा मजबूत

Thu, 01 Apr 2021 11:53 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Rail transport from Palwal to Sonipat will be strong
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने पलवल से सोनीपत तक ऑरबिटल रेल कॉरिडोर के निर्माण का कार्य आरंभ करवाने के लिए राइट्स के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। हरियाणा रेल ढांचागत विकास निगम ने गुरुग्राम स्थित अपने कार्यालय में इस कॉरिडोर के निर्माण के लिए एक समझौता किया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि गत 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गठित आर्थिक मामलों की केंद्रीय कैबिनेट कमेटी ने 5617 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से पलवल से सोनीपत तक हरियाणा ऑरबिटल रेल कॉरिडोर की 121.742 किलोमीटर लंबी दोहरी विद्युतीकृत ब्रॉड गेज लाइन को स्वीकृति प्रदान की थी।
विज्ञापन

सरकार का मानना है कि कॉरिडोर के निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद राज्य में सार्वजनिक आर्थिक विकास मजबूत होगा। बहुराष्ट्रीय कंपनियों को निर्माण इकाइयां स्थापित करने की ओर आकर्षित करेगा तथा मेड इन इंडिया मिशन को भी आगे बढ़ाएगा। इस परियोना से लगभग 76 लाख रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। इसके अलावा, यह यात्री व माल गाड़ियों में दिल्ली में यातायत भार को कम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल में पूरी होगी परियोजना
पलवल से सोनीपत तक का यह कॉरिडोर सोहना, मानेसर तथा खरखौदा तक दोहरा विद्युतीकृत ब्रॉड गेज होगा। पृथला डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को भारतीय रेलवे के पलवल, पाटली, सुलतानपुर, आसौदा तथा हरसाना कलां स्टेशनों से निर्बाध कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाएगा। यह परियोजना 5 वर्षों में पूरी होगी तथा इसके लिए एशियन आधारभूत संरचना निवेश बैंक द्वारा फंड उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed