फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rail motor car ran on the track again after two years

दो साल बाद फिर ट्रैक पर दौड़ी रेल मोटर कार

Fri, 19 Mar 2021 02:08 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Rail motor car ran on the track again after two years
रेल मोटर कार। - फोटो : PKL OFFICE
कालका। कालका-शिमला हैरिटेज रेलमार्ग पर करीब दो साल बाद वीरवार को रेल मोटर कार दौड़ती दिखाई दी। पहले दिन इसमें कुल 7 सैलानियों ने कालका से शिमला के सफर का आनंद लिया। इसमें प्रति व्यक्ति किराया 800 रुपये है।
विज्ञापन

उक्त रेल मोटर कार एक्सप्रेस स्पेशल (72451,72452) को जनवरी 2019 में अच्छा रिस्पांस न मिलने के कारण बंद कर दिया गया था। इसके स्थान पर एक अन्य ट्रेन चलाई गई थी। बता दें कि रेल मोटर कार सुबह 5:25 बजे कालका रेलवे स्टेशन से रवाना होती है जोकि 7:05 पर बड़ोग पहुंचती है। 7:13 बजे वहां से निकलकर 9:50 पर शिमला पहुंचती है। वहीं, दूसरी ओर शिमला से रेल मोटर कार 11:40 बजे रवाना होती है जोकि 2:10 पर बड़ोग स्टेशन पहुंचती है और यहां से 2:25 बजे चलकर 16:30 पर कालका रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है।
विज्ञापन

आन डिंमाड चलती है डीलक्स रेलकार
रेलवे पर्यटकों की मांग के हिसाब से डीलक्स रेल कार भी चलाता है। उक्त डीलक्स रेल कार में कुल आठ सीटें है। सैलानी इस रेल कार को अपने समय के हिसाब से बुक करवाकर चला सकते हैं। अधिकांश तौर पर देखा गया है विदेशी सैलानी ही इस डीलक्स रेलकार का प्रयोग करते हैं। इसका किराया करीब साठ हजार आठ सौ पचानवे रुपये हैं। सूत्रों की माने तो आने वाले समय में इस डीलक्स रेलकार का किराया कम होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
वीरवार को रेल मोटर कार में कुल 7 सैलानियों ने सफर किया है। आने वाले समय में इसमें बेहतर रिस्पांस की उम्मीद है।
-गोकुल सिंह, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed