फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Raids on Clubs and Rooftop Hotels in Panchkula

Panchkula News: पंचकूला में क्लबों-रूफटॉप होटलों पर छापे

Tue, 26 May 2026 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Raids on Clubs and Rooftop Hotels in Panchkula
देर रात हुड़दंग और तेज म्यूजिक पर प्रशासन सख्त
विज्ञापन

एसडीएम ने सेक्टर-5, 8, 9, 10 और 11 में किया औचक निरीक्षण, अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर भी चेतावनी
बोले- रिहायशी इलाकों में लोगों को परेशान किया तो सील होंगे होटल और नाइट क्लब
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर के रिहायशी इलाकों के आसपास संचालित नाइट क्लबों और रूफटॉप होटलों में देर रात तक बजने वाले तेज म्यूजिक और हुड़दंगबाजी पर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। सोमवार को पंचकूला के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) चंद्रकांत कटारिया ने भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अमले के साथ सेक्टर-5, 8, 9, 10 और 11 में नाइट क्लबों, दुकानों और होटलों का औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई से होटल और क्लब संचालकों में हड़कंप मच गया।
निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम ने सेक्टर-5 स्थित मोब नाइट क्लब, तृप्त साउंड कंट्रोल, दियोका, डिरोमा, अरमानिया, एनसीनिया और द कोव सहित कई होटलों और क्लबों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि तय समय सीमा और निर्धारित डेसिबल सीमा से अधिक तेज आवाज में म्यूजिक बजाना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम चंद्रकांत कटारिया ने कहा कि यदि किसी भी रूफटॉप होटल या नाइट क्लब की वजह से रिहायशी क्षेत्रों के लोगों को परेशानी हुई या देर रात तक म्यूजिक बजता मिला, तो संबंधित संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अवैध निर्माण और अतिक्रमण का मुद्दा भी उठाया गया। एसडीएम ने कहा कि होटल और क्लब संचालक हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के नियमों के अनुसार ही निर्माण कार्य रखें। नियमों के विपरीत किए गए निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

प्रशासन ने पुलिस विभाग को भी विशेष निर्देश दिए हैं। पुलिस टीमें समय-समय पर क्लबों और होटलों की मॉनिटरिंग करेंगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों की सूची तैयार कर उपायुक्त कार्यालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इस निरीक्षण अभियान के दौरान आबकारी एवं कराधान विभाग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी और पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed