{"_id":"66d2652521c6d1dad00efe8a","slug":"raid-on-spa-center-operator-caught-three-women-detained-pkl-office-news-c-290-1-pkl1067-10331-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पा सेंटर पर छापा : संचालक काबू, तीन महिलाओं को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पा सेंटर पर छापा : संचालक काबू, तीन महिलाओं को हिरासत में लिया
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। एमडीसी के एक स्पा सेंटर में पुलिस ने छापा मारकर तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है। दुकान मालिक की शिकायत पर स्पा चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने एमडीसी थाने में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी स्प्लेश स्पा संचालक का नाम हरीश अरोड़ा है। वह मोहाली का रहने वाला है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर सिबास कबिराज के निर्देश पर की गई। सूत्रों की माने तो शिकायत पहुंचने के बाद पुलिस कमिश्नर ने वीरवार की शाम अधिकारियों को अपने कार्यालय में बुलाया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के मोबाइल फोन जमा करने के बाद एमडीसी स्थित स्प्लेश स्पा सेंटर में छापा मारने को कहा। इसके बाद कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ता रिक्की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी को उन्होंने दुकान सैलून चलाने के लिए दिया था। बाद में वह स्पा सेंटर चलाने लगा। स्पा सेंटर में वह महिलाएं बुलाता था, उसके बाद गलत काम करवाने लगा। दोपहर बाद से लेकर रात तक गोरखधंधा चलता था। कई बार मना करने पर भी उसने एक नहीं सुनी।
लोकल पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने के बाद शिकायत पुलिस कमिश्नर को दी गई। पुलिस कमिश्नर सिबास कबिराज के निर्देश पर पुलिस की टीम ने छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों की टीम में महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल थी। पुलिस ने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर में भेजा। कस्टमर बनकर गए व्यक्ति ने जब डील पूरी कर ली तो उसने बाहर आकर इंतजार कर रही पुलिस टीम को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने छापा मारकर स्पा सेंटर में गलत काम करने वाली तीन महिलाओं और स्पा सेंटर के मालिक को गिरफ्तार कर लिया।