{"_id":"5e6011388ebc3eeadb33b04c","slug":"rage-among-workers-due-to-non-payment-of-salary-of-mid-day-meal-worker-school-watchman-pkl-office-news-pkl368614545","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड डे मील वर्कर,स्कूल चौकीदार की सैलरी न मिलने से कर्मियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड डे मील वर्कर,स्कूल चौकीदार की सैलरी न मिलने से कर्मियों में रोष
विज्ञापन
पिंजौर। स्कूलों की संख्या के हिसाब से जिले के सबसे बड़े पिंजौर ब्लॉक के 192 सरकारी स्कूलों में कार्यरत कर्मियों को समय पर वेतन न मिलने से विभाग के कर्मियों में रोष है। हरियाणा एजुकेशन मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन (हेमसा) के जिला अध्यक्ष अशोक रंगा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें जिला महासचिव मुकेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, राम सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
रंगा ने उन्होंने बताया कि मिड डे मील वर्कर और पार्ट टाइम चौकीदार और सफाई कर्मियों को 6 महीने से वेतन नहीं मिला है। मोरनी, चिकन, रामपुर सीउड़ी आदि क्षेत्र में अधिक परेशानी आ रही है। होली आने वाली है, लेकिन सैलरी न मिलने के कारण वे त्योहार कैसे मनाएंगे।
पार्ट टाइम चौकीदार, सफाई कर्मी एसोसिएशन जिला प्रधान हरबंस सिंह ने कहा कि जब-जब वह रोष प्रदर्शन करते हैं तो कुछ सैलरी मिल जाती है। अशोक रंगा ने कहा कि इसके अलावा शिक्षा विभाग कर्मियों को पंजाब के समान वेतन देने, फील्ड कर्मियों की प्रमोशन समय पर करने की उनकी मांगें लगातार चल रही हैं। सर्व कर्मचारी संघ के साथ मीटिंग जल्द होगी, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी सहित उच्च अधिकारियों से मिल कर सैलरी बजट की समस्या को हल करने के लिए मांग उठाई जाएगी।