{"_id":"663ffbc1d66f5674b6085014","slug":"radiology-department-to-be-built-in-mother-and-child-hospital-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-111884-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मदर एंड चाइल्ड अस्पताल में बनेगा रेडियोलॉजी विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मदर एंड चाइल्ड अस्पताल में बनेगा रेडियोलॉजी विभाग
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल में अलग से रेडियोलॉजी विभाग स्थापित किया जाएगा। इसकी सीधा लाभ जिले की गर्भवती महिलाओं को मिलेगा। अभी पंचकूला के नागरिक अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को एक से डेढ़ माह की वेटिंग का सामना करना पड़ता है। इसके चलते शहरी क्षेत्र सहित कालका, पिंजौर, रायपुररानी, बरवाला, मोरनी की महिलाओं को परेशानी होती है। उन्हें पहले डॉक्टर से जांच और उसके बाद अल्ट्रासाउंड के लिए लंबी वेटिंग के अनुसार अस्पताल के बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं।
सबसे ज्यादा परेशानी मोरनी एरिया से आने वाली महिलाओं को होती है। वे सुबह पांच बजे चलती हैं और शाम को घर लौटते-लौटते शाम 6 से 7 बज जाते हैं। नई बिल्डिंग में रेडियोलॉजी विभाग स्थापित होते ही महिलाओं को एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा दो जगह मिलने लगेगी। एक सिविल अस्पताल में और दूसरा मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल में। इससे वर्कलोड कम होगा और महिलाओं व बच्चों को वेटिंग लिस्ट से छुटकारा मिल जाएगा।
सिविल का काम पूरा, इलेक्ट्रिकल का काम 5 फीसदी शेष
11 मंजिला मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल को 113 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इसका सिविल वर्क का काम पूरा हो चुका है। इलेक्ट्रिकल वर्क का काम चल रहा है। महज पांच फीसदी शेष रह गया है। अभी लिफ्ट फीटिंग का काम चल रहा है। यह काम भी जून तक पूरा हो जाएगा। इसका काम 19 मई 2021 को शुरू किया गया था। इसे 31 जनवरी 2023 तक पूरा करना था, लेकिन फंड की कमी के चलते छह माह तक काम बंद रहा। अब इसका काम जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
अस्पताल में क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं
- 200 बेड की सुविधा
- तीन आईसीयू वार्ड, 9 ऑपरेशन थिएटर
- 28 वार्ड, हर वार्ड में 6 मरीजों का बेड
- तीन सिक न्यू बोर्न केयर यूनिट
- अलग-अलग फ्लोर पर 22 के करीब प्राइवेट वार्ड
- 35 नर्सिंग स्टेशन
- 3 बेसमेंट में दो में पार्किंग और एक में स्टोर
मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल की 11 मंजिल बिल्डिंग का सिविल वर्क पीडब्ल्यूडी ने पूरा कर लिया है। अभी इलेक्ट्रिकल का काम चल रहा है। - आशीष चौहान, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल की नई बिल्डिंग में इलेक्ट्रिकल वर्क चल रहा है। इसका 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है। अभी लिफ्ट फीटिंग का काम चल रहा है। यह सारा काम जून तक पूरा कर लिया जाएगा। - नवीन राठी, इलेक्ट्रिकल एक्सईएन, पंचकूला