फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   coronavirus, lockdown, Radha Soami Dera sheds will be used to purchase wheat, mustard

कोरोना वायरसः लॉकडाउन में फरमान- गेहूं सरसों खरीद में इस्तेमाल होंगे राधा स्वामी डेरा के शैड

Sat, 28 Mar 2020 02:12 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 28 Mar 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
coronavirus, lockdown, Radha Soami Dera sheds will be used to purchase wheat, mustard
गेहूं खरीद - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को 15 अप्रैल से सरसों व 20 अप्रैल से गेहूं की खरीद के उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। उपज बेचने के दौरान मंडियों में किसी प्रकार की कठिनाई किसानों को नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री शुक्रवार को खरीद प्रबंधों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल व अपने प्रधान सचिव राजेश खुल्लर से डिजिटिलाइज वीडियो कॉलिंग कर खरीद प्रबंधों पर चर्चा कर सुझाव भी लिए।
विज्ञापन


सरसो व गेहूं की खरीद आरंभ होने का अंतराल मात्र पांच दिन का है, इसलिए दोनों फसलों की आवक एक साथ अधिक आने की संभावनाओं पर चर्चा की गई। सरकार ने राधा स्वामी डेरा सत्संग भवनों के शेडों का इस्तेमाल खरीद के लिए करने का निर्णय लिया है। सरसों की खरीद हैफेड व हरियाणा वेयर हाउसिंग गेहूं की खरीद भारतीय खाद्य निगम के माध्यम से की जाती है।
विज्ञापन


इस वर्ष सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 4425 रुपये प्रति क्विंटल और गेहूं का 1925 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इस बार मंडियों में फसलों की वास्तविक बोली का आकलन मुख्यालय चंडीगढ़ से हो, इसके लिए भिवानी जिले की सिवानी मंडी को पॉयलट प्रोजेक्ट के आधार पर ऑनलाइन ऑक्शन के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फसलों की खरीद किसानों द्वारा ‘‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल’’पर पंजीकृत जानकारी के अनुरूप कूपन जारी करके की जाएगी। चार-पांच गांवों के किसानों को उनकी सुविधा के लिए क्रम अनुसार मंडियों में फसल लाने के लिए कहा जाएगा। बैठक में इस बात की भी जानकारी दी गई कि हैफेड अपने सरसों के निर्धारित कोटे के अलावा नैफेड के लिए भी सरसों की खरीद करेगा।


कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के चलते केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से मंडियों में खरीद प्रबंधन के लिए सुझाव मांगे थे। इस बात की जानकारी दी गई कि हरियाणा के अलावा पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान इत्यादि राज्यों ने भी केंद्र सरकार को पत्र लिख कर सुझाव दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed