फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Questions raised on DTP's dictatorial attitude

डीटीपी के तानाशाही रवैये पर उठे सवाल

Tue, 24 Nov 2020 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Questions raised on DTP's dictatorial attitude
पिंजौर। डीटीपी विभाग पंचकूला ने बीते एक साल में कई अवैध निर्माण ध्वस्त किए हैं। नगर निगम क्षेत्र और वर्तमान में नगर परिषद कालका के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में डीटीपी विभाग तानाशाही रवैया अपनाते हुए लगातार कार्रवाई कर रहा है। वहीं, एक अवैध कॉलोनी की शिकायत पर कार्रवाई करने से पल्ला झाड़ते हुए उक्त क्षेत्र में नगर परिषद कालका की कार्रवाई बता रहा है। उपरोक्त आरोप ग्रीवेंस कमेटी सदस्य गुरदेव सिंह लोहगढ़ ने डीटीपी पर लगाए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता विधि चन्द निवासी कालका ने डीटीपी को पत्र लिखकर बिना सीएलयू के अवैध कालोनी काटे जाने की शिकायत दी थी जिस पर डीटीपी विभाग ने शिकायत के जवाब में कार्रवाई करने से मना करते हुए कहा कि उक्त जगह अर्बन एरिया एक्ट 1975 की धारा 7(1) की उल्लंघना नहीं बनती। इसके अलावा शिकायत पत्र में बताई जगह नगर परिषद कालका के अंतर्गत आती है इसलिए अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई नगर परिषद कालका की ओर से की जानी है।
विज्ञापन

दोहरे मापदंड अपना रहा विभाग
गुरदेव सिंह ने बताया कि लोहगढ़, वासुदेवपुरा आदि क्षेत्र नगर परिषद कालका के अंतर्गत आता है परंतु यहां पर विभाग की ओर से तोड़फोड़ की कार्रवाई करते हुए लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। अगर उपरोक्त कॉलोनी में डीटीपी विभाग की ओर से नगर परिषद कालका की कार्रवाई बता कर पल्ला झाड़ लिया है तो नगर परिषद पिंजौर क्षेत्र जोकि नगर परिषद कालका के अंतर्गत आता है। इसमें डीटीपी विभाग ने किस आधार पर कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्रवाई के दौरान दोहरे मापदंड अपनाने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई पर अंकुश लगाए प्रशासन
रजनीश, मुकेश आदि ने बताया कि सरकार का काम है लोगों को बसाना न कि उन्हें उजाड़ना। लोगों ने पैसा जोड़कर किसी तरह जमीन खरीदी है, बैंक से लोन लेकर मकान बनाए हैं परंतु विभागीय कार्रवाई का डर उन्हें हमेशा सताता रहता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि विभाग की ओर से कुछ अंतराल के बाद लगातार की जा रही कार्रवाई पर अंकुश लगाएं। इस संबंध में लता हुड्डा जिला नगर योजनाकार विभाग पंचकूला से संपर्क करने के लिए फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed