फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Qaumi Insaaf Morcha took out a protest march in Patiala, demanding the release of imprisoned Sikhs

Panchkula News: कौमी इंसाफ मोर्चा ने पटियाला में निकाला रोष मार्च, बंदी सिखों की रिहाई की मांग

Mon, 04 Aug 2025 10:06 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
Qaumi Insaaf Morcha took out a protest march in Patiala, demanding the release of imprisoned Sikhs
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। कौमी इंसाफ मोर्चा ने विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संगठनों के सहयोग से पटियाला मेंं विशाल रोष मार्च निकाला। रोष मार्च पुडा ग्राउंड से शुरू होकर डीसी कार्यालय तक निकाला गया। कौमी इंसाफ मोर्चा के सरप्रस्त गुरचरन सिंह व अन्य नेताओं ने कहा कि मोर्चा का स्थायी धरना पिछले ढाई साल से भी अधिक समय से मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर चल रहा है। यह आंदोलन विभिन्न जेलों में अपनी सजा पूरी कर चुके सिखों की रिहाई, धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी रोकने के लिए सख्त कानून बनाने और गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग को लेकर लड़ा जा रहा है।

पुडा ग्राउंड में प्रोफेसर महिंदर पाल सिंह, सुखबीर सिंह बलवेड़ा, हरभजन सिंह बूटर ने जेल में बंद सिखों की तत्काल रिहाई और गुरु ग्रंथ साहिब व अन्य धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को बताया कि 15 अगस्त को मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर स्थित मोर्चा में विशाल सभा आयोजित की जा रही है। उन्होंने सभी से सभा में शामिल होने की अपील की। प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले जलाए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed