फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Put a block, file a case, ban illegal mining in any way

नाके लगाएं, केस दर्ज करें, अवैध खनन पर किसी भी तरह लगाएं रोक

Wed, 17 Mar 2021 01:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Put a block, file a case, ban illegal mining in any way
बैठक करते उपायुक्त मुकेश आहूजा।
पंचकूला। जिले में अवैध खनन किसी भी सूरत में नहीं होना चाहिए। खनन माफिया पर शिकंजा कसने के लिए विभागीय अधिकारी चाहे नाके लगाएं या फिर केस दर्ज करें, लेकिन अवैध खनन पर विराम लगना चाहिए। वर्तमान में अवैध खनन की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। यह आदेश उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने टास्क फोर्स की बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि टास्क फोर्स की बैठक प्रतिमाह होनी चाहिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने पुलिस और खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में अवैध खनन के मामलों में अधिक से अधिक एफआईआर दर्ज की जाए। जिससे खनन माफिया तक सख्त संदेश पहुंचे। उन्होंने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा सख्त आदेश जारी किए गए हैं। जिसके अनुसार अवैध खनन के मामलों में पकड़े गए वाहन जैसे कि ट्रक, जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली पर 2.25 लाख से 4.25 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

अंतरराज्यीय खनन सामग्री की अवैध आवाजाही पर रोक लगाने के लिए हिमाचल की ओर से पंचकूला में दाखिल होने वाले खनन वाहनों की ई-रवाना स्लिप चेक की जाए। एसडीएम कालका, सेक्रेटरी, आरटीए और खनन अधिकारी के साथ सप्ताह में एक दिन औचक निरीक्षण अवश्य करें। अवैध खनन को रोकने के लिए बनाए गए पुलिस नाका प्वाइंट पर प्रतिदिन शाम को खनन गार्ड की तैनाती की जाए, ताकि पकड़े गए अवैध वाहनों का उसी समय चालान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

32 केस दर्ज, तीन करोड़ वसूले
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल 2020 से अब तक अवैध खनन में संलिप्त 123 वाहनों को पकड़ा गया है और करीब तीन करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। 32 एफआईआर दर्ज की गई। इस पर उपायुक्त ने कहा कि अवैध खनन रोकने के लिये संबंधित क्षेत्र के माइनिंग गार्ड की जिम्मेदारी निर्धारित की जाए। पंचकूला और कालका एसडीएम अवैध खनन को रोकने के लिए गठित उपमंडल स्तरीय कमेटी की हर 15 दिन में बैठक कर समीक्षा करें। पुलिस विभाग के नोडल अधिकारी एसीपी राजकुमार से समन्वय स्थापित किया जाए।
सभी जेसीबी, पोकलेन की सूची दें
उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने आरटीए अधिकारी को निर्देश दिए कि वे कालका और पिंजौर क्षेत्रों में इस्तेमाल की जा रही सभी पंजीकृत जेसीबी, पोकलेन की सूची बनाएं। पंचकूला जिले में चल रहीं डेराबस्सी और जीरकपुर की जेसीबी और पोकलेन की सूची मालिक के नाम सहित एक सप्ताह में दें।
सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश
सिंचाई विभाग के अधिकारी अपने अधिकार क्षेत्र में पड़ने वाली भूमि पर अवैध खनन की किसी भी तरह की गतिविधि की सूचना संबंधित एसडीएम को दें। जिला खनन अधिकारी खनन गतिविधियों के लिए स्वीकृति प्रदान करते समय सुनिश्चित करें कि जो क्षेत्र पीएलपीए में अधिकृत है उसकी एनओसी पहले फोरेस्ट विभाग से लें। इसके साथ ही वन विभाग इस कार्य के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करें, ताकि उक्त कार्य के लिए एनओसी उसी दिन जारी की जा सके। इस अवसर पर डीसीपी मोहित हांडा, एसडीएम पंचकूला रिचा राठी, एसडीएम कालका राकेश संधु, जिला माइनिंग अधिकारी ओमदत्त शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

पंजाब का माफिया हरियाणा में कर रहा खनन
पंचकूला। पंजाब का माफिया हरियाणा में प्रवेश कर अवैध खनन धड़ल्ले से कर रहा है। इससे प्रदेश सरकार को प्रति माह करोड़ों की चपत लग रही है। अवैध खनन को रोकने के लिए वार्ड नंबर-18 के पार्षद संदीप सोही ने खनन विभाग के डायरेक्टर एवं भूविज्ञान निदेशालय को पत्र लिखा है। सोही ने पत्र में लिखा है कि पंचकूला के सेक्टर-27 और सेक्टर-28 के पास से घग्गर नदी गुजरती है। इसी के साथ ही पंजाब का भी कुछ हिस्सा लगता है, जिसका फायदा उठाकर माफिया सारी अवैध खनन करता है। माफिया के कारिंदे रात में खनन करके सुबह होने से पहले ही सारा माल पंजाब में शिफ्ट कर देते हैं, ताकि सूचना मिलने के बाद भी खनन विभाग के अधिकारी कोई कार्रवाई न कर पाएं। संदीप सोही ने पत्र की कॉपी पंचकूला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा और पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह को भी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed