फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Purse snatched from woman in Sector-15 market

Panchkula News: सेक्टर-15 मार्केट में महिला से पर्स छीना

Sun, 25 Jan 2026 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Purse snatched from woman in Sector-15 market
बेटी के साथ जा रही महिला से बाइक सवार युवकों ने झपटा, इलाके में दहशत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-15 स्थित मार्केट में शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे महिला से पर्स स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। महिला अपनी बेटी के साथ बाजार जा रही थी, तभी बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उसका पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
सुमन अपनी बेटी रुचिका के साथ सेक्टर-15 मार्केट स्थित एक बुटीक जा रही थीं। जैसे ही वे मार्केट के एक सैलून के पास पहुंचीं, पीछे से एक्टिवा पर सवार दो युवक आए और अचानक उनके हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और थाना सेक्टर-14 पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सेक्टर-14 के एसएचओ हरिराम ने बताया कि फिलहाल पीड़िता की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed