फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   purse snatch

बाइक सवार महिला से ग्यारह हजार रुपयों से भरा पर्स छीनकर फरार

Wed, 18 Sep 2019 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
purse snatch
चंडीगढ़। बाइक सवार झपटमार सेक्टर-34 में एक महिला का पर्स छीनकर भाग निकला। पर्स में चांदी की चेन, मोबाइल और ग्यारह हजार रुपये के अलावा कुछ जरूरी कागजात थे। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने बाइक सवार स्नैचर के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-34 निवासी रश्मि मजहरी ने बताया कि वह बीते सोमवार को अपनी मां के घर जा रही थी। सेक्टर-34 स्थित मकान नंबर (1593) के पास पहुंची तो पीछे से बाइक सवार आया और उसके हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गया। शोरशराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पीसीआर समेत सेक्टर-34 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता रश्मि का बयान दर्ज किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि पर्स में साढ़े ग्यारह हजार रुपये, मोबाइल फोन, चांदी की चेन समेत अन्य कागजात थे। वहीं वारदात के बाद सेक्टर 34 थाना पुलिस स्नैचर की पहचान के लिए आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed