फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab teachers will go to Finland for training

Panchkula News: पंजाब के शिक्षक प्रशिक्षण के लिए जाएंगे फिनलैंड

Tue, 24 Sep 2024 08:56 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 08:56 PM IST
विज्ञापन
Punjab teachers will go to Finland for training
72 शिक्षकों का किया जाएगा चयन, तीन सप्ताह का होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने किया एलान, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण प्रदान करने में मिलेगी मदद
अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। राज्य के प्राथमिक कक्षाओं के 72 शिक्षक प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड जाएंगे। पंजाब सरकार ने मंगलवार को इसकी घोषणा की है। फिनलैंड के तुर्कू विश्वविद्यालय में तीन सप्ताह का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा, ताकि प्रदेश के शिक्षक अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें।
शिक्षा विभाग ने इच्छुक शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं और प्राप्त आवेदनों के आधार पर ही शिक्षकों का चयन किया जाएगा। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने बताया कि इससे पहले प्रदेश के 198 स्कूल प्रिंसिपलों व प्रशासकों को सिंगापुर भेजा गया था और बाद में आईआईएम अहमदाबाद में भी शिक्षकों का एक प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ था। अब उन्होंने शिक्षकों को फिनलैंड भेजने का फैसला लिया है। शिक्षा विभाग को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। अगले महीने 72 शिक्षकों की टीम फिनलैंड के लिए रवाना होगी। चयन प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद पंजाब ने इस संबंध में शिक्षकों से आवेदन मांगे हैं। परिषद के अनुसार जो भी शिक्षक आवेदन करेंगे, उनके खिलाफ चार्जशीट, जांच व किसी भी तरह का कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार को अपने आवेदन के साथ ही अच्छे काम के समर्थन में 20 सिफारिशें भी देनी होंगी, जिसमें 10 मौजूदा और 10 पुराने विद्यार्थियों की सिफारिशें शामिल होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग्य उम्मीदवारों को ई-पंजाब आईडी के जरिए ट्रेनिंग लिंक पर आवेदन करना होगा, जिसका सत्यापन 27 सितंबर को जिला शिक्षा अधिकारी की तरफ से किया जाएगा। शिक्षकों का चयन वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट, शैक्षणिक योग्यता, अवार्ड और क्वालिटी एजुकेशन के लिए दिए गए योगदान के आधार पर किया जाएगा। निदेशक एससीईआरटी विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आवेदन के लिए लिंक ओपन कर दिया गया है, जो 26 सितंबर तक खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed