फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab Sports University's new year calendar released

Panchkula News: पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का नए साल का कैलेंडर जारी

Mon, 01 Jan 2024 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Punjab Sports University's new year calendar released
चंडीगढ़। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने नए साल की पूर्व संध्या पर रविवार को पंजाब की खेल प्राप्तियों के बारे में, नए साल का कैलेंडर जारी किया। यह कैलेंडर महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की ओर से तैयार किया गया है, जिसमें पंजाब के सभी पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों और महिला खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। ये दो कैलेंडर तैयार किए गए हैं- एक, दीवार और दूसरा टेबल कैलेंडर। खेल मंत्री मीत हेयर ने विशेष मुख्य सचिव सर्वजीत सिंह और पंजाब खेल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) जेएस चीमा की उपस्थिति में कैलेंडर जारी किए। खेल मंत्री ने सभी पंजाबियों को नए साल की बधाई देते हुए कहा कि पंजाब के पास एक समृद्ध खेल विरासत है और पंजाबी खिलाड़ियों ने पूरी दुनिया में अपने खेल का लोहा मनवाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार खेलों में राज्य की खोई हुई प्रतिष्ठा को वापस लाने के लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

खेल मंत्री ने कहा कि नई खेल नीति के पहले ही साल में पंजाब के खिलाड़ियों ने एशियाई खेलों में 72 साल पुराना रिकाॅर्ड तोड़ते हुए 8 स्वर्ण पदक सहित कुल 20 पदक जीते। पंजाब के खिलाड़ियों ने अब तक चार पद्म भूषण, 24 पद्मश्री, चार खेल रत्न पुरस्कार, 129 अर्जुन पुरस्कार, 15 द्रोणाचार्य पुरस्कार, 21 ध्यान चंद अवार्ड और पांच तेनजिंग नार्गे पुरस्कार जीते हैं। सभी 202 पुरस्कार विजेताओं को कैलेंडर में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

जेएस चीमा ने बताया कि कैलेंडर का अनोखा पहलू यह है कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस वाले मार्च महीने में सभी पुरस्कार विजेता महिला एथलीट शामिल हैं और विश्व एथलेटिक्स दिवस वाले मई महीने में सभी पुरस्कार विजेता शामिल हैं। एक परिवार में कई पुरस्कार विजेता खिलाड़ी भी हैं जैसे पिता-पुत्र, दो भाई, पति-पत्नी, चाचा-भतीजा आदि। इन सभी को कैलेंडर में विशेष स्थान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed