{"_id":"65b68ceb0532aff4ed08bac4","slug":"punjab-school-education-department-prepares-second-seniority-list-of-master-cadre-pkl-office-news-c-16-1-pkl1079-338965-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने मास्टर कैडर की दूसरी वरिष्ठता सूची तैयार की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने मास्टर कैडर की दूसरी वरिष्ठता सूची तैयार की
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने मास्टर कैडर की संशोधित दूसरी वरिष्ठता सूची तैयार की है। इस ड्राफ्ट सूची में 31 दिसंबर, 1995 तक के मामले शामिल हैं। विभाग ने इसे ड्राफ्ट वरिष्ठता सूची भाग-2 का नाम दिया है। यह ड्राफ्ट सूची 7 नवंबर, 2023 के संबंध में दी गई आपत्तियों को देखते हुए तैयार की गई है। विभाग के मुताबिक अगर किसी को लगता है कि नए ड्राफ्ट में कोई कमी है या फिर विवरण में किसी प्रकार के बदलाव की जरूरी है तो वह 3 फरवरी, 2024 तक अपनी आपत्ति विभाग के समक्ष दर्ज करा सकता है। आपत्तियों के निवारण के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।
आपत्ति दर्ज करवाने के लिए विभाग ने पपरफॉर्मा जारी किया है। केवल उन लोगों की आपत्तियां पर ही विचार या सुनवाई होगी, जिनके दस्तावेज पूरे होंगे। दस्तावेज डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन मोहाली कार्यालय में भेजने होंगे। मास्टर कैडर सूची में 50 हजार से अधिक शिक्षक शामिल हैं।
वरिष्ठता सूची में कई प्रकार की खामियां सामने आई थीं, जिसके कारण कोर्ट केस बढ़ते जा रहे थे। इन कोर्ट केस को कम करने और वरिष्ठता सूची की त्रुटियों को दूर करने के लिए यह ड्राफ्ट जारी किया गया है। मास्टर कैडर के सदस्यों की वरिष्ठता सूची अलग-अलग समय पर प्रत्येक मापदंडों पर तैयार की जाती है, जबकि अन्य विभागों में नौकरी जॉइन करते समय की तारीख से तय की जाती है। शिक्षा विभाग में कई अध्यापकों के कोर्ट में जाने के बाद अब विभाग में वरिष्ठता का आधार नौकरी जॉइन करने की तारीख के आधार पर, अध्यापकों की शैक्षणिक योग्यता और उनकी उम्र के आधार पर की जा रही है।