{"_id":"6a9861c4e8de2e111b085a8c","slug":"punjab-ready-for-paddy-procurement-estimated-arrival-of-180-lakh-metric-tonnes-mann-panchkula-news-c-16-1-knl1001-1113352-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद के लिए पंजाब तैयार, 180 लाख मीट्रिक टन आवक का अनुमान : मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद के लिए पंजाब तैयार, 180 लाख मीट्रिक टन आवक का अनुमान : मान
विज्ञापन
5.09 लाख गांठों का किया जाएगा इंतजाम, सीसीएल मंजूरी के लिए आरबीआई को भेजा प्रस्ताव
दूसरे राज्यों से धान की आवक रोकने के लिए डीसी, पुलिस और मंडी बोर्ड को निगरानी के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने खरीफ सीजन 2026-27 में धान की सुचारु खरीद के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को उच्चस्तरीय बैठक में खरीद व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और खरीद एजेंसियों को पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री मान ने बताया कि पंजाब धान खरीद के लिए तैयार है। इस बार 180 लाख मीट्रिक टन धान की आवक का अनुमान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब के किसानों के धान का एक-एक दाना बिना किसी देरी के खरीदा और उठाया जाएगा। आगामी खरीद सीजन के लिए करीब 5.09 लाख गांठों का इंतजाम किया जा रहा है। इससे मंडियों में पैकिंग की परेशानी नहीं होगी। राज्य सरकार ने कैश क्रेडिट लिमिट (सीसीएल) मंजूरी के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को प्रस्ताव भेजा है। सरकार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और आरबीआई के साथ संपर्क में है।
निगरानी और किसान हित :
मान ने अधिकारियों को दूसरे राज्यों से पंजाब में धान की आवक पर कड़ी नजर रखने को कहा। उपायुक्तों, पुलिस आयुक्तों, एसएसपी, मंडी बोर्ड और पुलिस विभाग को प्रभावी निगरानी के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को मंडियों में फसल बेचने में परेशानी न हो। मान ने चेतावनी दी कि परेशानी होने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुद पूरी खरीद प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।