फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab police solved gold robbery case, arrested gangster Gagan judge from Chandigarh

पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर गगन जज को चंडीगढ़ से दबोचा, 30 किलो सोने की लूट का मामला सुलझाया

Fri, 13 Mar 2020 11:25 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/लुधियाना
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/लुधियाना Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 13 Mar 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
Punjab police solved gold robbery case, arrested gangster Gagan judge from Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब पुलिस ने एक नाटकीय घटनाक्रम के बाद अंतरराज्यीय गैंगस्टर गगन जज को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही लुधियाना में 30 किलो सोने की लूट के सनसनीखेज मामले को हल हो गया। एक सूचना के आधार पर संगठित अपराध नियंत्रण यूनिट (ओसीसीयू) की टीम ने गगन को जब मार्केट के एक कोने में घेर लिया तो उसने टीम पर गोली चलाने की असफल कोशिश की।
विज्ञापन


लेकिन पुलिस टीम ने खुद को फायर से बचाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने ओसीसीयू की टीम को उसकी बहादुरी के लिए पुरस्कृत करने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि गिरोह के अन्य सदस्यों और गगन के गुर्गों को लुधियाना के मामले में पकड़ने के लिए छापे मारे जा रहे थे। गगन लगभग तीन हफ्ते पहले हुई डकैती में शामिल पांच संदिग्धों में से एक है।
विज्ञापन


गगनदीप जज उर्फ गगन जज और उसके गिरोह के सदस्य कथित तौर पर कांट्रैक्ट किलिंग के दो दर्जन मामलों समेत हत्या, जबरन वसूली, ऑटो स्नैचिंग और अन्य गंभीर आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। गगन के एक अन्य फरार गैंगस्टर जयपाल से करीबी संबंध रहे हैं। ओसीसीयू के आईजी कंवर विजय प्रताप के निर्देशन में हुए इस आपरेशन की जानकारी देते हुए डीजीपी ने टीम की सफलता की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी कंवर विजय प्रताप सिंह ने खुलासा किया कि गगन जज के कब्जे से एक पिस्तौल, दो मैगजीन और 50 जिंदा कारतूस के अलावा करीब 31 लाख रुपये नगद बरामद किए गए हैं। आईजी ने बताया कि यह गैंग टेलिफोन पर अपनी गतिविधियां लीक हो जाने से बचने के लिए अपने साथियों के साथ बातचीत के लिए वायरलैस हैंडसेट का इस्तेमाल करता था। उन्होंने आगे बताया कि एक चोरी की गई आई-20 कार के साथ इस गैंगस्टर के कब्जे से तीन वाकी-टाकी भी बरामद किए गए हैं।


डीजीपी ने बताया कि पंजाब पुलिस राज्य से गैंगस्टरों के सफाए के लिए वचनबद्ध है और इसके लिए पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ बहुत करीबी समन्वय बनाकर काम कर रही है, खासकर ट्राइसिटी में, जहां अपराधी अक्सर पुलिस के सीमाक्षेत्र अलग-अलग होने का लाभ उठाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने बताया कि 4-5 अन्य गैंगस्टर भी पंजाब पुलिस के राडार पर हैं और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गैंगस्टरों और गैंग संबंधी अपराधों के निपटने के लिए ओसीसीयू को पूरी तरह अत्याधुनिक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed