फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab police raids houses of people with criminal background

Panchkula News: पंजाब पुलिस ने आपराधिक पृष्टभूमि वाले व्यक्तियों के घरों पर की छापेमारी

Thu, 07 Aug 2025 08:52 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 08:52 PM IST
विज्ञापन
Punjab police raids houses of people with criminal background
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। स्वतंत्रता दिवस के चलते पंजाब पुलिस ने वीरवार को पिछले तीन सालों में हथियार एक्ट के अधीन तीन से अधिक मामलों में शामिल व्यक्तियों के घरों पर छापेमारी की। स्पेशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि यह ऑपरेशन राज्य भर में एक ही समय चलाया गया।

120 पुलिस टीमों ने पिछले तीन सालों में हथियार एक्ट के अंतर्गत तीन से अधिक मामलों में शामिल कम से कम 205 व्यक्तियों के घरों पर दबिश दी। साथ ही समाज विरोधी तत्वों पर नजर रखने के लिए राज्य भर में 400 से अधिक नाके लगाए गए हैं। इसके साथ पुलिस का युद्ध नशे विरुद्ध अभियान भी जारी रहा। वीरवार को 388 स्थानों पर चेकिंग की गई, जिसके चलते राज्य भर में 82 एफआईआर दर्ज करके 128 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही नशा तस्करों के कब्जे से 1.4 किलोग्राम हेरोइन, 3.7 किलोग्राम अफीम और 12,655 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। ऑपरेशन के दौरान 418 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की गई। इस दौरान 62 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ और पुनर्वास केंद्रों पर इलाज करवाने के लिए राजी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed