फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab Police engaged in extradition of Goldie Brar and Rinda to India

गोल्डी बराड़ और रिंदा के भारत प्रत्यर्पण में जुटी पंजाब पुलिस

Thu, 09 Jun 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Punjab Police engaged in extradition of Goldie Brar and Rinda to India
चंडीगढ़। कनाडा में छिपा गैंगस्टर गोल्डी बराड़, जिसने लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है, के भारत प्रत्यर्पण के लिए पंजाब पुलिस ने फिर से प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके साथ ही गैंगस्टर से आतंकी बने और पाकिस्तान में छिपे हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की मांग की है। सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़, जोकि श्री मुक्तसर साहिब का निवासी है और 2017 में स्टडी वीजा पर कनाडा गया था, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सक्रिय सदस्य है। वहीं, रिंदा को पंजाब में आतंकी मॉड्यूल तैयार करने और उन्हें हथियार मुहैया कराने के मामले में पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन

यहां बुधवार को पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला के कत्ल से 10 दिन पहले 19 मई, 2022 को गोल्डी बराड़ के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का प्रस्ताव सीबीआई को भेजा था, ताकि उसे काबू करके भारत लाने का रास्ता साफ किया जा सके। यह प्रस्ताव फरीदकोट जिला पुलिस के अधीन दर्ज दो मामलों के आधार पर भेजा गया था। इसके अलावा, पंजाब पुलिस ने हरविंदर संधू उर्फ रिंदा निवासी गांव रत्तोके जिला तरनतारन के खिलाफ भी रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) जारी करने की मांग की थी, जिसके लिए एक प्रस्ताव 5 मई, 2022 को सीबीआई को भेजा गया था।
विज्ञापन

पंजाब में कई आतंकवादी मॉड्यूल तैयार करने और चलाने का दोषी रिंदा इन दिनों पाकिस्तान में रह रहा है। पाकिस्तानी आईएसआई की शह प्राप्त रिंदा भारत में हथियारों और गोला बारूद की तस्करी में भी जिम्मेदार रहा है। पंजाब पुलिस के साथ साझा ऑपरेशन के दौरान करनाल में गिरफ्तार किए गए चार आतंकवादियों से जो गोला-बारूद, हथियार और आईईडी बरामद हुए थे, वे रिंदा से ही संबंधित थे। हाल ही में रिंदा अपने संचालकों के जरिये इंटेलिजेंस मुख्यालय पर आरपीजी हमले, नवंबर, 2021 में सीआईए दफ्तर एसबीएस नगर पर ग्रेनेड हमले, आनंदपुर साहिब और रूपनगर में पुलिस चौकी काहलवां पर आईईडी हमले के लिए जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिंदा के खिलाफ तीन मामलों में रेड कॉर्नर नोटिस जारी
प्रवक्ता ने बताया कि रिंदा के खिलाफ जिला पटियाला के तीन मामलों में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। इनमें थाना त्रिपड़ी में दर्ज मामला, थाना सदर पटियाला में दर्ज मामला और थाना सिटी राजपुरा में दर्ज मामला शामिल है। इंटरपोल के साथ तालमेल के लिए सीबीआई के स्तर पर प्रस्ताव प्रक्रिया के अधीन है। आरसीएन के लागू होने पर प्रत्यर्पण प्रस्ताव गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय द्वारा भेजा जाएगा।

...तो मूसेवाला की हत्या नहीं कर पाता गोल्डी बराड़
पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के विरुद्ध दर्ज दो पुराने मामलों में उसके कनाडा से प्रत्यर्पण के लिए सीबीआई को गत 19 मई को ही प्रस्ताव भेजा था। अब पंजाब पुलिस का ही कहना है कि अगर सीबीआई ने पंजाब पुलिस के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया होता तो राज्य पुलिस भी एक्शन में होती और उसे पकड़कर भारत ले आती। अगर ऐसा होता तो अवश्य ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या नहीं हो पाती। अब पंजाब पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में सीबीआई से गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed