फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab officials will learn the nuances of Delhi's education model

दिल्ली के शिक्षा माडल की बारीकियां सीखेंगे पंजाब के अधिकारी

Wed, 23 Mar 2022 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Punjab officials will learn the nuances of Delhi's education model
चंडीगढ़। पंजाब में दिल्ली के शिक्षा मॉडल को लागू करने की तैयारियां नई सरकार ने शुरू कर दी हैं। विभाग के अधिकारियों को सरकार की ओर से दिल्ली के शिक्षा मॉडल की बारीकियां सीखने के नए शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने संकेत दे दिए हैं। मंगलवार को पदभार ग्रहण करने के बाद विभागीय अधिकारियों के साथ हुई बैठक में शिक्षा मंत्री ने बजट में विस्तार कर बेहतर शिक्षा का ढांचा खड़ा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा और खेल और युवा सेवाएं मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने मंगलवार को पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में अपना पद संभाल लिया। उन्होंने अपनी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान का विशेष तौर पर धन्यवाद किया, जिन्होंने राज्य के भविष्य और नौजवानी से जुड़े विभागों की जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि पंजाब को शिक्षा क्षेत्र में बुलंदियों पर ले जाना सबसे बड़ी चुनौती है और इसको पूरा करने के लिए वह जी-जान लगा देंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा हमारी सरकार का प्राथमिक विषय होगा। आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली में शिक्षा और सेहत के क्षेत्र में किए क्रांतिकारी सुधारों को आधार बना कर पंजाब में चुनाव लड़ा गया और दिल्ली वाला शिक्षा मॉडल पंजाब में लागू करने का वादा किया। शिक्षा बजट में विस्तार किया जाएगा और राज्य में बेहतर शिक्षा ढांचा खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए खेल मंत्री मीत हेयर द्वारा खेल में पंजाब की छिन चुकी शान को फिर बहाल करने का भी प्रण किया गया। उन्होंने कहा कि कोई समय था जब एशियाई, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत द्वारा जीते जाते पदकों में से आधे से अधिक पंजाब के खिलाड़ियों के हिस्से आते थे, लेकिन धीरे-धीरे पंजाब का योगदान घटता रहा। पंजाब को फिर खेल के क्षेत्र में शिखर पर ले जाने के लिए व्यापक और कारगर खेल नीति बनाई जाएगी।

खेल विभाग में रद्द हुई नीलामी
नए मंत्री के पदभार संभालते ही खेल विभाग ने कंडम सामान की नीलामी को रद्द कर दिया है। खेल विभाग पंजाब द्वारा 23 मार्च को विभाग के कंडम पड़े समान की नीलामी अगले आदेशों तक स्थगित कर दी गई। खेल विभाग, पंजाब स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल का कार्यालय हॉकी स्टेडियम, सेक्टर-63, एसएएस नगर (मोहाली) में शिफ्ट हो गया है। इसके पुराने दफ्तर एससीओ नं. 116-117, सेक्टर 34-ए चंडीगढ़ में पड़े कंडम समान की नीलामी 23 मार्च को होनी थी। इस नीलामी के लिए रखी गई तारीख अगले आदेशों तक स्थगित की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed