फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   punjab news, punjab and haryana highcourt, punjab and haryana highcourt news

Panchkula News: बर्खास्त डीएसपी गुरशेर संधू को हाईकोर्ट ने नहीं दी कोई राहत

Fri, 04 Apr 2025 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
punjab news, punjab and haryana highcourt, punjab and haryana highcourt news
चंडीगढ़। बर्खास्त डीएसपी गुरशेर संधू ने याचिका दाखिल करते हुए कहा कि लॉरेंस बिश्नोई कभी भी उनकी हिरासत में नहीं था। वह पहले दिन से एजीटीएफ की हिरासत में था, जिसके बावजूद उसे बर्खास्त कर दिया गया। हाईकोर्ट ने कहा कि आप इस मामले को लेकर पहले ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर चुके हैं, अब हाईकोर्ट कैसे इस याचिका पर सुनवाई कर सकता है। हाईकोर्ट ने कोई राहत न देकर सुनवाई 9 अप्रैल तक स्थगित कर दी।
विज्ञापन

याचिका दाखिल करते हुए संधू ने हाईकोर्ट को बताया कि लॉरेंस के हिरासत में इंटरव्यू के मामले में उसे बलि का बकरा बनाया गया है। इस मामले से उसका कोई लेना-देना नहीं है और लॉरेंस कभी उसकी हिरासत में नहीं था। लॉरेंस को खरड़ के सीआईए कॉम्प्लेक्स में रखा गया था क्योंकि उस समय एजीटीएफ के पास इंटेरोगेशन सेंटर नहीं था। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में उसे हिरासत में रखा गया था।
विज्ञापन

संधू ने कहा कि इस मामले में केवल डीएसपी स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया गया है। संधू ने कहा कि पहले उसे सम्मानित किया गया था और उसकी प्रमोशन की भी तैयारी की जा रही थी। हालांकि मामले में उनका नाम सामने आने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

याची को कारण बताओ नोटिस देने के बाद बर्खास्त कर दिया गया। याची ने बताया कि उसे व उसके परिवार को गैंगस्टरों से खतरा है बावजूद इसके उनकी सुरक्षा हटा दी गई। उन्होंने हाईकोर्ट से अपील की कि उनके परिवार की सुरक्षा को बहाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed