फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab makes a big jump in FDI ranking, moves from 14th to 11th: Baltej Pannu

पंजाब ने एफडीआई रैंकिंग में बड़ी लगाई छलांग, 14वें से 11वें नंबर पर पहुंचा : बलतेज पन्नू

Sat, 21 Feb 2026 10:23 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Punjab makes a big jump in FDI ranking, moves from 14th to 11th: Baltej Pannu
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के स्टेट मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा कि अच्छी व्यापारिक नीतियों के कारण पंजाब ने निवेश के मामले में बड़ी छलांग लगाई है। सूबा नेशनल रैंकिंग में 14वें से 11वें स्थान पर पहुंच गया है। दुनिया की जानी-मानी मल्टीनेशनल कंपनियां अब पंजाब को अपनी पहली पसंद बना रही हैं।
विज्ञापन

पन्नू ने बताया कि मार्च 2022 से अब तक (फरवरी 2026) के समय में पंजाब में बड़ा निवेश आया है। इस दौरान राज्य में सालाना औसतन 40,000 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। आप सरकार के कार्यकाल में अब तक कुल 1 लाख 34 हजार करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। पन्नू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की कैप्टन और चन्नी की सरकार के दौरान सालाना निवेश सिर्फ 23 हजार करोड़ रुपये तक सीमित था और उनके पूरे 5 साल के कार्यकाल में कुल 1 लाख 17 हजार करोड़ रुपये का ही निवेश हो पाया था।
विज्ञापन

पन्नू ने बताया कि आने वाले मार्च में इन्वेस्ट पंजाब कॉन्फ्रेंस होने जा रही है जिसमें देश-विदेश की सैकड़ों बड़ी कंपनियां हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed