फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab Governor bowed to Ashish Muni Maharaj and took his blessings

Panchkula News: पंजाब के राज्यपाल ने आशीष मुनि महाराज को नमन कर लिया आशीर्वाद

Wed, 27 Aug 2025 01:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Punjab Governor bowed to Ashish Muni Maharaj and took his blessings
पंचकूला। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने धर्मपत्नी अनिता कटारिया सहित पंचकूला सेक्टर-17 के एसएस जैन स्थानक मंदिर में सातवें प्रयूषण पर्व पर उत्तर भारतीय प्रवर्तक आशीष मुनि महाराज के प्रवचन सुने और नमन कर उनका आशीर्वाद लिया। पंजाब के राज्यपाल ने तपो निधि नामक पुस्तक का भी विमोचन किया। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर स्वामी ने जीवन भर लोगों को सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी और आपस में प्रेम भाव से मिलजुलकर रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

वे पशु बलि, जातिगत भेदभाव के विरुद्ध थे। महावीर स्वामी का जीवन हर किसी के लिए प्रेरणादायक है। हमें भगवान महावीर स्वामी के आदर्श और उनकी ओर से दी गई शिक्षाओं को जीवन में अपनाना चाहिए। वे आज जो कुछ हैं वे अपने माता-पिता की ओर से दिए गए संस्कारों और गुरुओं की ओर से दी गई शिक्षा की बदौलत हैं। सभी को गुरु का सम्मान करना चाहिए, जिस व्यक्ति में संस्कार नहीं वह उस पतंग के समान हो जाता है जिसकी डोर टूट जाती है और वह इधर-उधर गोते खाती है। उन्होंने कहा कि मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि आज मुझे आशीष मुनि महाराज के प्रवचनों को सुनने का अवसर मिला है। मनुष्य के लिए कुछ भी असंभव नहीं, अगर वह ठान ले तो बड़ी से बड़ी कठिनाई और लक्ष्य पर विजय प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन




इस अवसर पर एसएस जैन सभा के पदाधिकारियों ने राज्यपाल और उनकी धर्मपत्नी को शाॅल और पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हरियाणा जैन महासभा के प्रधान जेपी जैन, एसएस जैन महासभा सेक्टर-17 के प्रधान एसएन जैन, महासचिव नंदीवर्धन जैन, संरक्षक नेम ओसवाल, जयपाल जैन, चरित्र प्रभा महिला मंडल की प्रधान कविता जैन, उप प्रधान शुभकिरण सहित जैन समाज के लोग और श्रद्धालु उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed