फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government will send money of mid day meal to students home, coronavirus, curfew

कोरोना और कर्फ्यूः पंजाब सरकार मिड डे मील अनाज घर पहुंचाएगी, पकाने का पैसा खाते में आएगा

Thu, 02 Apr 2020 11:44 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 02 Apr 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
Punjab government will send money of mid day meal to students home, coronavirus, curfew
मिड डे मील खाते बच्चे - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
पंजाब में कर्फ्यू के मद्देनजर सरकार ने विद्यार्थियों को उनके घरों में सीलबंद पैकेटों के रूप में मिड-डे-मील का अनाज मुहैया करवाने का फ़ैसला किया है। शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि अनाज के अलावा शिक्षा विभाग द्वारा मिड-डे-मील का खाना पकाने की लागत भी स्कूली विद्यार्थियों के बैंक खातों में डाली जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को पहले ही यह प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं क्योंकि खाना पकाने की लागत और अनाज का वितरण पहले ही जिलों में किया जा चुका है।
विज्ञापन


सिंगला ने बताया कि अनाज की मात्रा और खाना पकाने की लागत पहले ही निर्धारित कर दी गई है और लाभपात्रियों को 23 मार्च से 15 अप्रैल तक मिड-डे-मील संबंधी लाभ मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए खाना पकाने की प्रतिदिन प्रति बच्चा लागत 4.48 रुपये निर्धारित की गई है और 100 ग्राम गेहूं और चावल प्रति बच्चा प्रतिदिन दिए जाएंगे। जबकि उच्च प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए खाना पकाने की लागत 6.71 रुपये प्रतिदिन रखी गई है और 150 ग्राम अनाज दिया जाएगा।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने सभी स्कूलों के प्रबंधकों को हिदायत दी कि वह कर्फ्यू की समय सीमा के दौरान सरकार की हिदायतों की पालना करें और दाख़िले और अन्य फ़ीसों की अंतिम तिथि कम से कम एक महीने के लिए आगे बढ़ा दी जाए। उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूलों को भी निर्देश दिए गए हैं कि कर्फ्यू के दौरान फीस जमा न करवा पाने वाले मां-बाप से कोई लेट फीस न वसूली जाए। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कोई भी स्कूल मां-बाप को ऑनलाइन या किसी अन्य तरीके से फीस जमा करवाने के लिए मजबूर नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि इस संबंध में दिशा-निर्देश पहले ही जारी कर दिए गए हैं और यदि कोई स्कूल इन नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed