फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   punjab government will repair accidentel zone road

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को दुरुस्त कराएगी पंजाब सरकार

Tue, 14 Dec 2021 10:00 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
punjab government will repair accidentel zone road
पंजाब में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को पंजाब सरकार दुरुस्त कराएगी। परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने राज्य के इंजीनियरिंग विभाग को ऐसे स्थानों को चिह्नित कर दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। पंजाब भवन में मंगलवार दोपहर हुई पंजाब राज्य सड़क सुरक्षा काउंसिल (पीएसआरएससी) की 11वीं बैठक में राजा वड़िंग ने वित्त विभाग को राजमार्गों के दुर्घटना संभावित स्थानों को ठीक करने की प्रक्रिया के लिए जरूरी फंड समय पर जारी करने को कहा।
विज्ञापन

बैठक के बाद राजा वड़िंग ने बताया कि राज्य सरकार ने अपने हाईवे, म्यूनिसिपल और अन्य लिंक सड़कों पर पड़ते 71 दुर्घटना संभावित स्थानों को ठीक करने का काम पहले ही पूरा कर लिया है, जबकि बाकी 56 स्थानों पर काम तेजी से चल रहा है। ट्रैफिक इन्फोरसमेंट आटोमेशन मुहिम को तेज करने के फैसले में कैबिनेट मंत्री ने राज्य में सड़क सुरक्षा प्रणालियों को स्थापित करने में सहायता के लिए पंजाब बुनियादी ढांचा विकास बोर्ड (पीआईडीबी) की तरफ से ट्रांजेक्शनल सलाहकार और एक और सलाहकार की नियुक्ति के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।
विज्ञापन

राजा वड़िंग ने कहा कि सड़क सुरक्षा उपकरणों की खरीद और सड़क सुरक्षा प्रणालियों की स्थापना मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने आगे कहा कि सड़कों पर हादसों के कारण होने वाली मौतों को रोका जा सकता है और हम इस मंतव्य की पूर्ति के लिए यत्नशील हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को बकाया सुधार के लिए फंड अलॉटमेंट के लिए जल्द से जल्द संशोधित प्रस्ताव पेश करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धुंध के कारण हो रहे सड़क हादसों पर चिंता जाहिर करते हुए परिवहन मंत्री ने एडीजीपी ट्रैफिक को भूसा (तुड़ी), लकड़ी और राड के साथ ट्रालियों को ओवरलोड करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। जिससे लोगों की जान को खतरा रहता है। उन्होंने पुलिस को कहा कि वह सार्वजनिक हित में ट्रैफिक नियमों की पालना के लिए औद्योगिक नेताओं की मदद लेने के लिए भी कहा। उन्होंने विभाग को ट्रांसपोर्ट वाहनों पर रिफ्लेक्टर लाने की संभावना की जांच करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed