{"_id":"6831fa7faa88cc92e9091b27","slug":"punjab-government-will-auction-industrial-plots-in-the-state-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-718483-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंजाब सरकार प्रदेश में औद्योगिक प्लॉटो की करेगी नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंजाब सरकार प्रदेश में औद्योगिक प्लॉटो की करेगी नीलामी
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार काफी समय बाद प्रदेश में खाली पड़े औद्योगिक प्लॉटों की नीलामी करने जा रही है। पहले चरण में अबोहर, अमृतसर, बटाला, गोइंदवाल साहिब, हाईटेक वैली लुधियाना, बठिंडा, जालंधर, कपूरथला और मोहाली समेत अन्य जिलों के प्लॉटों को ई-नीलामी में रखा जाएगा।
पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम लिमिटेड लीज होल्ड पर इन संपत्तियों की नीलामी कर रहा है, जिसमें कॉर्नर प्लॉट के लिए 10 प्रतिशत अधिक शुल्क देना होगा। हाल ही में सरकार ने खाली सभी प्लॉटों का सर्वे करवाकर इनकी एक सूची तैयार की थी, ताकि इनकी नीलामी की जा सके। इससे राजस्व बढ़ाने के साथ ही प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
विभाग के अनुसार सभी प्लॉटों को मौजूदा स्थिति के अनुसार ही नीलाम किया जाएगा। प्लॉट, साइट, उनके आकार, लेआउट योजना, आरक्षित मूल्य और नीलामी से संबंधित विस्तृत नियम और शर्तें www.psiec.punjab.gov.in पर उपलब्ध हैं। हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है, जहां से इच्छुक बोलीदाता किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विभाग 270 प्लॉटों की नीलामी कर रहा है और आने वाले दिनों में बाकी बचे प्लॉटों को भी नीलामी के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार मोहाली में 500 वर्ग गज के प्लॉट का आरक्षित मूल्य 39 हजार प्रति वर्ग गज निर्धारित किया गया है। इसी तरह कॉर्नर प्लॉट का आरक्षित मूल्य 42,900 प्रति वर्ग गज तय किया गया है। इसके अलावा जिन जिलों और शहरों के औद्योगिक प्लॉटों को नीलामी में रखा जाएगा उनमें मोगा, श्री मुक्तसर साहिब, नाभा न्यू ग्रीन कैटेगरी इंडस्ट्री, नवांशहर, पठानकोट, राजपुरा, रायकोट और ताजपुर रोड लुधियाना के प्लॉटों को भी नीलाम किया जाएगा।