फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government spent more than Rs 300 crore on dealing with Covid 19

पंजाब सरकार ने कोरोना महामारी से निपटने को 300 करोड़ से अधिक खर्च किए हैं: अमरिंदर सिंह

Sat, 25 Jul 2020 01:52 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 25 Jul 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
Punjab government spent more than Rs 300 crore on dealing with Covid 19
कैप्टन अमरिंदर सिंह
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि अकालियों की तरफ से मुख्यमंत्री राहत फंड में 64 करोड़ की राशि पर सवाल उठाए जा रहे हैं जो राज्य सरकार द्वारा कोविड के रोकथाम प्रबंधों पर खर्च की जा चुकी 300 करोड़ से अधिक रकम के मुकाबले कुछ भी नहीं है। कैप्टन ने कहा कि उनकी सरकार ने आपातकालीन उद्देश्यों के लिए यह फंड रखे हैं जिनको जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन


राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री राहत फंड में से सिर्फ 2.28 करोड़ रुपये खर्च करने पर अकालियों के सवाल को हास्यास्पद बताते कैप्टन ने कहा कि कोविड से संबंधित खर्चों के वित्त का यह एकमात्र स्रोत नहीं है। महत्वपूर्ण बात यह है कि केंद्र सरकार, जिसमें अकाली भी हिस्सेदार हैं, से कोई आर्थिक सहायता न मिलने के बावजूद उनकी सरकार ने कोविड संबंधी प्रबंध करने में वित्तीय रुकावट पैदा नहीं होने दी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि अकालियों को सचमुच राज्य में कोविड का फैलाव रोकने के लिए प्रबंधों की फिक्र है तो उनको केंद्र सरकार से सवाल पूछना चाहिए कि इस कठिन समय में पंजाब सरकार को सहायता क्यों नहीं दी। संबंधित नागरिकों की तरफ से मुख्यमंत्री राहत फंड में डाला जा रहा योगदान एक इमरजेंसी फंड है जिसे राज्य सरकार ने बहुत जरूरी हालत जब तत्काल कोई अन्य वैकल्पिक स्रोत मौजूद न हों, के मौके पर खर्च करने के लिए रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि महामारी से पैदा हुई अनिश्चितता के मद्देनजर जो कई महीनों और शायद एक साल या इससे अधिक समय तक रह सकती है, किसी भी तरह की संभावित स्थिति से निपटने की तैयारियों के लिए ऐसे आपातकालीन फंड को रखना महत्वपूर्ण हो जाता है।

कैप्टन ने कहा कि राहत फंड में बाकी पड़े 64,86,10,456 रुपये की रकम उन करोड़ों रुपये के मुकाबले समुद्र की बूंद की तरह हैं, जो उनकी सरकार कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, कोविड इलाज केंद्र स्थापित करने, अतिरिक्त मेडिकल और पैरामैडिकल स्टाफ की व्यवस्था, पीपीई किटों की खरीद और अन्य जरूरी उपकरणों पर पहले ही खर्च चुकी है।


मुख्यमंत्री ने कहा ऐसे संकट के समय में निराधार मसलों पर समय खराब करने और लोगों को अपने गैरजरूरी और बेबुनियाद आरोपों से गुमराह करने के बजाय अकालियों को कोविड महामारी के साथ लड़ाई में राज्य सरकार का साथ देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed