फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government e-vehicle policy will come in the new year

Punjab News: नए साल में मिलेगी ई-व्हीकल नीति की सौगात, वाहन खरीदने वाले लोगों को मिलेगी बंपर छूट

Sat, 31 Dec 2022 04:17 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 31 Dec 2022 04:17 PM IST
सार

इलेक्ट्रिक वाहनों के पहले एक लाख खरीदारों को 10,000 रुपये तक की वित्तीय रियायत मिलेगी। इलेक्ट्रिक ऑटो-रिक्शा और ई-रिक्शा के पहले 10,000 खरीदारों को 30,000 रुपये तक की वित्तीय छूट मिलेगी।

विज्ञापन
Punjab government e-vehicle policy will come in the new year
सीएम भगवंत मान। - फोटो : twitter

विस्तार

नए साल में पंजाब सरकार की नई ई-व्हीकल नीति आने जा रही है। सरकार ने अगस्त में इसका मसौदा तैयार किया था, जिसको लेकर लोगों से सुझाव लिए जा रहे हैं। पंजाब को स्वच्छ, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति का ड्राफ्ट तैयार किया है।

विज्ञापन


पिछले वर्ष की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों के रजिस्ट्रेशन की परिकल्पना वाली इस मसौदा नीति को मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा मंजूरी दी गई। ड्राफ्ट पॉलिसी के तहत लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, पटियाला और बठिंडा जैसे शहरों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, क्योंकि राज्य के 50 फीसदी से ज्यादा वाहन इन्हीं शहरों में हैं। मसौदा नीति के अनुसार राज्य भर में निजी और सार्वजनिक इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए इलेक्ट्रिक चार्जिंग प्वाइंट के तौर पर बुनियादी ढांचा स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि इस मसौदा नीति में राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन चुनने वाले लोगों के लिए नकद रियायतों की व्यवस्था की गई है। इलेक्ट्रिक वाहनों के पहले एक लाख खरीदारों को 10,000 रुपये तक की वित्तीय रियायत मिलेगी। इलेक्ट्रिक ऑटो-रिक्शा और ई-रिक्शा के पहले 10,000 खरीदारों को 30,000 रुपये तक की वित्तीय छूट मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पहले 5,000 ई-कार्ट खरीदारों को 30,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। हल्के व्यापारिक वाहनों के पहले 5,000 खरीदारों को 30,000 से 50,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों की रजिस्ट्रेशन पर लगने वाली फीस और रोड टैक्स में छूट का भी प्रावधान किया गया है। नीति को अंतिम रूप देने से पहले जनता की राय ली जाएगी।

मंत्री ने बताया कि पंजाब के लोगों को ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने के लिए ई-गवर्नेंस की दिशा में कदम उठाते हुए परिवहन विभाग ने ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा शुरू की है। पोर्टल http://www.sarathi.parivahan.gov.in की शुरुआत से लोगों को अब घर बैठे ही ऑनलाइन लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस मिल रहा है।

 

आवेदक अपना आधार कार्ड अपलोड कर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई कर सकता है, जिसके बाद वह ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस टेस्ट में भाग ले सकता है। ऑनलाइन टेस्ट पास करने के बाद आवेदक लाइसेंस डाउनलोड कर उसका प्रिंट ले सकेंगे। इस ऑनलाइन सेवा से लोगों के समय की बचत हो रही है, जबकि लाइसेंस प्राप्त करने के लिए पहले लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था। वर्ष 2021-22 में 5.21 लाख आवेदकों को ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए गए थे। इसके साथ ही लोग सुविधा केंद्र पर भी लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक बस सेवा की शुरुआत
मान सरकार ने सत्ता में आने के तीन महीने के भीतर ही पंजाब से दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक बस सेवा शुरू की। 15 जून को बस सेवा शुरू होने के बाद 30 नवंबर तक 72,378 हजार यात्रियों ने इस किफायती वोल्वो बस सेवा का लाभ उठाया है और राज्य सरकार को लगभग 13.89 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब रोडवेज/पनबस और पीआरटीसी की 25 वोल्वो बसें रोजाना अमृतसर, पठानकोट, लुधियाना, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, पटियाला, नवांशहर, रोपड़, मोगा और चंडीगढ़ सेवा दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed