फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab gets the gift of two new weekly trains

Panchkula News: पंजाब को दो नई साप्ताहिक रेलगाड़ियों की सौगात

Tue, 03 Jun 2025 09:28 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
Punjab gets the gift of two new weekly trains
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। केंद्र ने एक बार फिर पंजाब को सौगात दी है। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पंजाब को कनेक्टिविटी और विकास के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात दी है।

केंद्र सरकार ने दो नई साप्ताहिक ट्रेनों को मंज़ूरी दी है, जो राज्य को प्रमुख धार्मिक स्थलों से जोड़ेंगी। ये रेलगाड़ियां न सिर्फ धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देंगी, बल्कि क्षेत्र में आर्थिक विकास के नए द्वार भी खोलेंगी। बिट्टू ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि फिरोजपुर–हजूर साहिब साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन हर शुक्रवार को फिरोजपुर जंक्शन से श्री हजूर साहिब के लिए रवाना होगी। करीब दो हजार किलोमीटर की दूरी को यह ट्रेन 38 घंटे में तय करेगी। यह ट्रेन पलवल, बीना जंक्शन, खंडवा और अंकाई जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी। दूसरी फिरोजपुर–हरिद्वार साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन हर बुधवार को फिरोजपुर जंक्शन से हरिद्वार के लिए चलाई जाएगी। करीब 445 किलोमीटर की दूरी यह ट्रेन लगभग 10 घंटे में पूरी करेगी। इसके प्रमुख स्टॉपों में अंबाला कैंट और सहारनपुर शामिल हैं। इन नई रेल सेवाओं से पंजाब की धार्मिक स्थलों से कनेक्टिविटी मजबूत होगी और राज्य में पर्यटन एवं व्यापार को नई गति मिलेगी। यह कदम क्षेत्रीय विकास और सांस्कृतिक एकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed