फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab elections will be fair and peaceful: Chief Election Commissioner

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण होगा पंजाब चुनाव : मुख्य चुनाव आयुक्त

Thu, 16 Dec 2021 07:27 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Punjab elections will be fair and peaceful: Chief Election Commissioner
पंजाब विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण होगा। चुनाव आयोग ने इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह बात चंडीगढ़ में पंजाब की चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने के लिए पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ने सुशील चंद्र ने वीरवार को एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आयोग की इस मुहिम में जो भी अधिकारी बाधा पैदा करने की कोशिश करेगी, उसके खिलाफ आयोग सख्त कदम उठाएगा। इस दौरान उन्होंने मतदान जागरूकता को लेकर कई गतिविधियों का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाना लक्ष्य है। इसके लिए आयोग की ओर से एलईडी और आडियो सिस्टम से लैस कुल 30 मोबाइल वैन मतदाता जागरूकता और पंजीकरण, नैतिक मतदान और ईवीएम-वीवीपीएटी समेत विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए राज्य भर में चलाई जाएंगी। सूबे के बड़े जिलों को दो-दो वैन मिलेंगी, जबकि छोटे जिलों को एक-एक वैन दी जाएगी।
विज्ञापन

दिल्ली से आयोग की टीम ने पहली बार कार्यक्रम के दौरान वोट डालने वाले, दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) मतदाताओं और ट्रांसजेंडर सहित विभिन्न वर्गों के मतदाताओं के साथ बातचीत की। आयोग ने इन मतदाताओं को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में पंजाबी बोलियां और तालियों की गूंज और गिद्दा प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी.) सुशील चंद्र ने चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और अनूप चंद्र पांडे के साथ आज मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाता जागरूकता वैन को राज्य में हरी झंडी देकर रवाना किया। इस मौके पर पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ. एस करुणा राजू भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीर्ष पोस्टर को मिलेंगे 10 हजार का इनाम
आयोग ने जिला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान युवाओं को साथ जोड़ने के लिए एक आनलाइन पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता भी शुरू की। शीर्ष तीन पोस्टरों को क्रमश: 10000, 7500 और 5000 रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। 2000 के 10 सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। यह प्रतियोगिता फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम समेत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर करवाई जाएगी।

नए वोटरों को आयोग देगी विशेष किट
यह पहली बार है कि नए पंजीकृत मतदाताओं के लिए एक यादगार अनुभव बनाने के लिए आयोग द्वारा एक किट दी जा रही है, जिसमें ईपीआईसी कार्ड, वोटर वचनबद्धता, वोटर गाइड और डीईओ से एक व्यक्तिगत पत्र शामिल हैं। वोटर गाइड एक पॉकेट बुकलैट है, जिसको हर घर में बांटा जाएगा। ईवीएम, वीवीपीएटी पर एक विशेष पोस्टर लांच किया गया, जो राज्यभर में सभी भीड़भाड़ वाले स्थानों और मतदान केंद्रों पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed