फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab Congress started preparations for Rakhar Punia, formed a committee

Panchkula News: पंजाब कांग्रेस ने शुरू की रक्खड़ पुनिया की तैयारी, कमेटी की गठित

Sun, 20 Jul 2025 11:55 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Punjab Congress started preparations for Rakhar Punia, formed a committee
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस की तरफ से 9 अगस्त को रक्खड़ पुनिया के मौके पर होने वाले कांफ्रेंस के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस संबंधी कमेटी गठित कर दी है।
कमेटी का चेयरमैन पूर्व मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा को बनाया गया है। महासचिव प्रभारी संगठन की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। आदेशों के अनुसार पूर्व सांसद जसबीर सिंह डिंपा, पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा, पूर्व विधायक संतोख सिंह और जिला कांग्रेस कमेटी अमृतसर ग्रामीण के प्रधान हरप्रताप सिंह अजनाला को कमेटी में शामिल किया गया है। यह कमेटी ही कांफ्रेंस की सभी तैयारियां को देखेगी।
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव तैयारियों शुरू कर रही है। यही कारण है कि जमीनी स्तर पर पार्टी को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि प्रदेश की सत्ता में वापसी की जा सके। 2024 लोकसभा चुनाव में 13 से 7 सीटें जीतकर प्रदेश में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, जबकि आम आदमी पार्टी को 3 सीटें मिल पाई थी। कांग्रेस इन्हीं नतीजों को विधानसभा चुनाव में भी दोहराना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा आगे तरनतारन सीट पर उपचुनाव भी होना है, इसलिए उसमें भी कांग्रेस किसी भी तरह से अच्छा प्रदर्शन करना चाहती है। कांग्रेस को लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed