फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab Congress chief announced this week, Sidhu also engaged in efforts

पंजाब कांग्रेस प्रधान का एलान इस हफ्ते, सिद्धू भी कोशिश में जुटे

Thu, 07 Apr 2022 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Punjab Congress chief announced this week, Sidhu also engaged in efforts
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान का एलान इस हफ्ते हो सकता है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वहीं, विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद प्रधान पद से हटाए गए नवजोत सिंह सिद्धू ने फिर से पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के लिए प्रदेश इकाई में लॉबिंग तेज कर दी है। वह लगातार अपने समर्थक नेताओं और विधायकों के साथ बैठके कर रहे हैं। हाईकमान भी सिद्धू की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहा है। इस दौरान हाईकमान ने पाया कि 12 नेता और विधायक ऐसे हैं, जो प्रत्येक मौके पर नवजोत सिद्धू के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस पद के लिए कई अन्य सीनियर नेताओं ने हाईकमान के समक्ष दावा पेश कर दिया है। हालांकि सूत्रों का यह भी कहना है कि नवजोत सिद्धू को दोबारा प्रधान पद मिलना मुश्किल है।
विज्ञापन

इस हफ्ते सोनिया की पंजाब के नेताओं के साथ बैठक
सोनिया गांधी ने हाल ही में इस मुद्दे पर पंजाब के नेताओं से दिल्ली में बैठक की, जिसमें सभी नेताओं ने सिद्धू को लेकर साफ कर दिया कि पार्टी की इतनी बड़ी हार के लिए प्रधान की भूमिका भी अहम कारण रही है। इस बीच, सोनिया गांधी इसी हफ्ते पंजाब के नेताओं के साथ एक और बैठक करने जा रही हैं, जिसमें प्रदेश प्रधान के दावेदारों के नामों पर विचार होगा। माना जा रहा है कि जल्द ही नए प्रधान के नाम का एलान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सिद्धू ने बढ़ाई सक्रियता
विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद पंजाब के कई नेता एकांतवास में चले गए हैं, लेकिन सिद्धू ने अपनी सक्रियता बढ़ाई है। चंडीगढ़ पर पंजाब का हक जताने वाले मुद्दे और सूबे की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर वे राज्य व केंद्र सरकार को घेरते रहे हैं। बरगाड़ी मामले को लेकर नेशनल हाईवे पर हुए धरने प्रदर्शन में भी सिद्धू शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नेताओं ने दावेदारी पेश की
नए प्रधान के रूप में प्रदेश के कई सीनियर नेता अपना दावा पेश कर चुके हैं, जिसे देखते हुए हाईकमान प्रदेश इकाई में कोई नई गुटबाजी से बचने के लिए नए चेहरों पर भी विचार कर रहा है। फिलहाल जिन नेताओं ने दावेदारी पेश की है, उनमें सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा, अमरिंदर सिंह राजा वंड़िग व प्रताप बाजवा का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed