फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab BJP should clarify its stand on CISF deployment on BBMB: Garg

बीबीएमबी पर सीआईएसएफ की तैनाती पर पंजाब भाजपा अपना रुख स्पष्ट करे : गर्ग

Sun, 25 May 2025 06:26 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 06:26 PM IST
विज्ञापन
Punjab BJP should clarify its stand on CISF deployment on BBMB: Garg
बोले- सर्वदलीय बैठक में जाखड़ खड़े थे साथ, अब भाजपा नेता सीआईएसएफ की कर रहे हिमायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) पर सीआईएसएफ की तैनाती के केंद्र सरकार के फैसले पर भारतीय जनता पार्टी को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।
गर्ग ने कहा कि पहले सर्वदलीय बैठक में जाखड़ पंजाब सरकार के साथ खड़े थे और हरसंभव मदद का भरोसा दिया था और अब उनके पार्टी के मीडिया प्रभारी सीआईएसएफ लगाने के फैसले की हिमायत कर रहे हैं। पानी पंजाब की लाइफलाइन है, इसलिए सुनील जाखड़ को अपना स्टैंड साफ करना ही होगा। इस मामले पर दोहरी नीति नहीं चलेगी। अगर वह पानी के मसले पर पंजाब के साथ खड़े हैं तो खुलकर सीआईएसएफ की तैनाती का विरोध करें और केंद्र की अपनी सरकार से इस फैसले को वापस लेने के लिए बात करें।
विज्ञापन

गर्ग ने कहा कि जो पानी पंजाब का है। उस पर हक भी पंजाब का ही होगा। केंद्र और बीबीएमबी की जबरदस्ती अब नहीं चलेगी। हम अपने हिस्से का एक बूंद भी पानी किसी अन्य राज्य को नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed