फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab allocated more disaster funds than Himachal and Haryana in five years

Panchkula News: पांच साल में हिमाचल, हरियाणा से ज्यादा आपदा फंड पंजाब को आवंटित

Sat, 20 Sep 2025 10:53 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Punjab allocated more disaster funds than Himachal and Haryana in five years
चंडीगढ़। केंद्र सरकार की ओर से स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फंड (एसडीआरएफ) के अंतर्गत पंजाब को पिछले पांच वर्षों के दौरान पड़ोसी राज्यों हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से अधिक आपदा फंड आवंटित हुआ है। साल 2025-26 का हिस्सा भी केंद्र से जारी कर दिया गया है। इसमें पंजाब की हिस्सेदारी पड़ोसी सूबों से ज्यादा है।
विज्ञापन

यह खुलासा केंद्र सरकार की ओर से एसडीआरएफ के अंतर्गत सभी राज्यों को साल 2021-22 से लेकर 2025-26 तक जारी बजट संबंधी रिपोर्ट में हुआ है। इस रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2021-22 में केंद्र सरकार ने सभी सूबों को आपदा फंड के 23186.40 करोड़ रुपये आवंटित किए। इनमें से हरियाणा को 524, हिमाचल को 363.20 और पंजाब को 528 करोड़ रुपये जारी हुए। 2022-23 में सभी राज्यों के लिए 24344.80 करोड़ का बजट आवंटित किया गया। इनमें हरियाणा को 550.40, हिमाचल को 380.80 और पंजाब को 554.40 करोड़ रुपये दिए गए हैं। साल 2023-24 में राज्यों को जारी 25565.60 करोड़ के आपदा फंड में से हरियाणा को 577.60, हिमाचल प्रदेश को 400.80 और पंजाब को 582.80 करोड़ रुपये मिले।
विज्ञापन

साल 2024-25 में सभी राज्यों के लिए केंद्र ने 26841.60 करोड़ रुपये आपदा फंड के तहत जारी किए। इनमें से हरियाणा को 606.40, हिमाचल को 420 और पंजाब को 611.20 करोड़ रुपये जारी हुए।इस वित्त वर्ष 2025-26 में भी केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को 28184 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इनमें हरियाणा का हिस्सा 636.80, हिमाचल का 441.60 और पंजाब का हिस्सा 642.40 करोड़ रुपये है। पांच साल में सूबे में आपदा से निपटने के लिए हरियाणा को कुल 2895.20 करोड़, हिमाचल प्रदेश को 2006.40 व पंजाब को 2918.40 करोड़ रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed