फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab ahead of Haryana, UP and Madhya Pradesh in burning stubble

Panchkula News: पराली जलाने में हरियाणा, यूपी और मध्य प्रदेश से आगे पंजाब

Wed, 09 Oct 2024 05:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Punjab ahead of Haryana, UP and Madhya Pradesh in burning stubble
चंडीगढ़। खरीफ सीजन के दौरान पराली जलाने के मामलों में हरियाणा, यूपी, राजस्थान व मध्य प्रदेश से पंजाब आगे चल रहा है। सीजन में एक दिन सबसे अधिक पराली जलाने का रिकाॅर्ड भी अभी तक प्रदेश के ही नाम है। पराली जलाने का असर भी दिखना शुरू हो गया है। बठिंडा व लुधियाना ही हवा संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में चली गई है, जो सांस के मरीजों के लिए खतरनाक है। इसी तरह अन्य जिलों में भी एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है। बठिंडा का एक्यूआई मंगलवार को अधिकतम 143 दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना का 115 दर्ज किया गया है। इसी तरह मंडी गोबिंदगढ़ में एक्यूआई में भी बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

15 सितंबर से 30 नवंबर तक खरीफ सीजन रहता है। अगर अब तक के रिकाॅर्ड चेक करें तो 15 सितंबर से 7 अक्तूबर तक पराली जलाने के 214 मामले सामने आए हैं। इसी तरह दूसरे नंबर पर हरियाणा में 164 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं इस अवधि के दौरान उत्तर प्रदेश में 51, मध्य प्रदेश में 44 और राजस्थान में 16 मामले सामने आए हैं। अगर एक दिन के सबसे अधिक पराली जलाने के मामलों की बात की जाए तो उसमें भी प्रदेश पहले स्थान पर है।
विज्ञापन

1 अक्तूबर को पंजाब में सबसे अधिक पराली जलाने के 26 मामले सामने आए थे। इसी तरह हरियाणा में 5 अक्तूबर को 23, उत्तर प्रदेश में 6 अक्तूबर को 17, मध्य प्रदेश में 7 अक्तूबर को 17 और राजस्थान में इसी दिन 4 मामले सामने आए थे। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने पराली जलाने के मामलों पर नजर रखने के लिए उड़नदस्ते की टीमें भी लगाई हुई हैं, ताकि इसे रोकने के लिए राज्यों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed