फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   public sharing bicycle

33 दिन में 200 साइकिलों को 50 हजार लोगों ने दौड़ाया

Fri, 27 Sep 2019 01:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
public sharing bicycle
सेक्टर 5 में पब्लिक शेयरिंग साइकिल चलाता युवक। - फोटो : PKL OFFICE
पब्लिक शेयरिंग साइकिल का नगर निगम अधिकारियों को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। जिससे निगम और साइकिल का संचालन करने वाली कंपनी के अधिकारी काफी खुश हैं। आंकड़ों पर विश्वास करें तो मात्र 33 दिन में ही 200 साइकिलों को 50 हजार से अधिक लोगों ने दौड़ाया है। इस तरह औसतन रोजाना 1200 लोग पब्लिक शेयरिंग साइकिल का मजा ले रहे हैं। निगम अधिकारियों ने बताया कि पब्लिक शेयरिंग साइकिल के लिए शहर में 20 जगह स्टैंड बनाए गए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा साइकिल का संचालन अग्रसेन (लेबर) चौक साइकिल स्टैंड से हो रहा है। यहां से प्रतिमाह करीब 4500 लोग साइकिल का उपयोग कर रहे हैं, जबकि सबसे कम साइकिलों का संचालन सेक्टर-6 स्थित कमांड अस्पताल के पास बने साइकिल स्टैंड से हो रहा है। यहां से एक माह में करीब 225 साइकिल का प्रयोग लोगों ने किया है। नगर निगम के इस प्रोजेक्ट को स्थानीय लोग काफी सराह रहे हैं। लोगों का कहना है कि पब्लिक शेयरिंग साइकिल से जहां लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है, वहीं निगम को भी इससे काफी फायदा हो रहा है।
विज्ञापन

नहीं मिली किसी तरह की कोई शिकायत
पब्लिक शेयरिंग साइकिल से संबंधित अभी तक किसी तरह की कोई शिकायत निगम अधिकारियों को नहीं मिली है। निगम अधिकारियों ने बताया कि जीपीएस के माध्यम से साइकिलों की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रोजेक्ट को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने भी इस ओर कदम बढ़ाया है और ट्रायल के लिए हाल ही में 40 साइकिलों को एक दिन के लिए मंगवाया था। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्द चंडीगढ़ प्रशासन भी इस प्रोजेक्ट को धरातल पर लांच करेगा। इसकी लांचिंग से चंडीगढ़ जाने वाले शहरवासियों को भी काफी फायदा होगा।
विज्ञापन

30 हजार लोगों ने किया योनो एप डाउनलोड
नगर निगम कमिश्नर राजेश जोगपाल ने बताया कि 22 अगस्त को पब्लिक शेयरिंग साइकिल प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लांच किया था। करीब 33 दिन में 30 हजार से अधिक लोगों ने साइकिल का मजा लेने के लिए योनो एप को डाउनलोड किया है। जबकि 50 हजार से अधिक शहरवासियों ने इस प्रोजेक्ट का लाभ उठाया गया। उन्होंने बताया कि अभी तक पब्लिक शेयरिंग साइकिल से संबंधित कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस स्टैंड से कितनी साइकिल का हुआ प्रयोग
सेक्टर-16/8 चौक साइकिल स्टैंड से 4500
सेक्टर-5 चौक साइकिल स्टैंड से 4080
सेक्टर-15 चौक साइकिल स्टैंड से 3724
सेक्टर-10 चौक साइकिल स्टैंड से 3629
सेक्टर-20 चौक साइकिल स्टैंड से 3261
सेक्टर-14 चौक साइकिल स्टैंड से 2822
सेक्टर-10 चौक साइकिल स्टैंड से 2639
सेक्टर-04 चौक साइकिल स्टैंड से 2586
सेक्टर-18 चौक साइकिल स्टैंड से 2323
सेक्टर-6/8 चौक साइकिल स्टैंड से 1973
सेक्टर-12ए साइकिल स्टैंड से 1890
सेक्टर-5 परेड ग्राउंड साइकिल स्टैंड से 1842
सेक्टर-12 साइकिल स्टैंड से 1807
सेक्टर-11 चौक साइकिल स्टैंड से 1756
सेक्टर-1 माजरी चौक साइकिल स्टैंड से 1386
सेक्टर-7 चौक साइकिल स्टैंड से 1156
सेक्टर-6 कमांड अस्पताल स्टैंड से 225
सेक्टर-14 गर्ल्स कॉलेज स्टैंड से 463
सेक्टर-1 मिनी सचिवालय स्टैंड से 485

सेक्टर 5 में पब्लिक शेयरिंग साइकिल चलाती है महिला।

सेक्टर 5 में पब्लिक शेयरिंग साइकिल चलाती है महिला।- फोटो : PKL OFFICE

सेक्टर 15 की रोड पर बना पब्लिक शेयरिंग साइकिल स्टैंड पर लोग ऐप डाउनलोड कर साइकिल ले जाते हुए।

सेक्टर 15 की रोड पर बना पब्लिक शेयरिंग साइकिल स्टैंड पर लोग ऐप डाउनलोड कर साइकिल ले जाते हुए।- फोटो : PKL OFFICE

सेक्टर 10 रोड के किनारे बने पब्लिक शेयरिंग साइकिल स्टैंड।

सेक्टर 10 रोड के किनारे बने पब्लिक शेयरिंग साइकिल स्टैंड।- फोटो : PKL OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed