फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Provide more employment opportunities by making better schemes: Gaurav Gautam

बेहतर योजनाएं बनाकर रोजगार के ज्यादा अवसर दें : गौरव गौतम

Wed, 06 Nov 2024 02:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Provide more employment opportunities by making better schemes: Gaurav Gautam
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा के खेल एवं युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्यमंत्री गौरव गौतम की अध्यक्षता में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के सभागार में हरियाणा कौशल रोजगार निगम, एचएसडी मिशन, एसईवीटी सोसाइटी के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए ताकि युवाओं को रोजगार के ज्यादा अवसर प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव विजेंद्र कुमार, हरियाणा कौशल विकास मिशन के निदेशक विवेक अग्रवाल और निदेशक रोजगार मिशन अंजू भी उपस्थित रही। हरियाणा कौशल विकास निगम, एचएसडी मिशन, एसईवीटी सोसाइटी के अधिकारियों ने बारी-बारी से अपने अपने विभागों की विस्तृत जानकारी प्रोजेक्ट के माध्यम से खेल एवं युवा अधिकारिता राज्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की। युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्यमंत्री गौतम ने बताया कि हरियाणा कौशल विकास मिशन और स्किल रोजगार मिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने संबंधित विभागों में युवाओं की योग्यता के अनुसार प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार व स्वरोजगार के सुअवसर के लिए और मेहनत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर हरियाणा कौशल विकास निगम, एचएसडी मिशन, एसईवीटी सोसायटी व अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed