फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   protest, protst against wine shop, ladies protest, pinjore, pinjore

पिंजौर में महिलाओं ने शराब ठेके पर ताला जड़ा, नारेबाजी

Tue, 05 Apr 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 Apr 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
protest, protst against wine shop, ladies protest, pinjore, pinjore
शराब ठेके के ‌खिलाफ प्रदशऱ्र्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
 रायतन क्षेत्र के गांव गणेशपुर भौरियां से मल्लाह की ओर जाने मार्ग पर बने देसी शराब के ठेके पर ग्रामीणों ने ताला जड़ ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला परिषद सदस्य भाग सिंह दमदमा तथा गणेशपुर भौरियां के सरपंच नरेश शर्मा व ग्राम पंचायत जनौली के सरपंच बृज भूषण शर्मा के साथ  विरोध प्रदर्शन में गांव की महिलाएं और छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

 
जिला परिषद सदस्य भाग सिंह दमदमा तथा सरपंच नरेश शर्मा ने बताया कि वह कई बार ठेकेदार को ठेका बंद करने के लिए कह चुके थे, लेकिन ठेकेदार कोई ध्यान नहीं दे रहा था। उन्होंने बताया कि इस ठेके को बंद करने के लिए ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्ताव भी पारित किया जा चुका है। ठेेके से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर ही सरकारी स्कूल है।
विज्ञापन


ठेके से थोड़ी दूरी पर ही कुलदेवी का मंदिर भी है, जहां श्रद्धालु शीश नवाने आते हैं। उन्होंने बताया कि शराबियों की हरकतों के कारण महिलाओं तथा लड़कियों का इस मार्ग से गुजरना दुर्भर हो गया है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि ठेके को बंद नही किया गया तो प्रदर्शन उग्र होगा, जिसकी जिम्मेदारी ठेकेदार की ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पंच पूनम देवी, रेखा देवी, बलजीत कौर, निर्मल शर्मा, मनदीप सिंह, प्यारा लाल, पूर्व बीडी मेंबर खेम सिंह भौंरियां, नंबरदार यादराम, पूर्व पंच गुरप्रताप शर्मा, हरेश कुमार तथा शिव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed