फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Protest held to remove overhead barricade from Amravati bridge

Panchkula News: अमरावती पुल से ओवरहाइट बैरिकेड हटाने के लिए दिया धरना

Fri, 10 Nov 2023 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Protest held to remove overhead barricade from Amravati bridge
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर।
इलाका बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने अमरावती पुल पर लगे ओवरहाइट बैरिकेड हटाने के लिए वीरवार को सुबह 11 बजे से धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भाग सिंह दमदमा, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि गुरचरण अम्बका सहित बड़ी संख्या में लोग अमरावती पुल के समीप सड़क पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान अमरावती एनक्लेव सहित डीएलएफ वैली के निवासियों को राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर आवाजाही करने के लिए हिमशिखा काॅलोनी की तरफ से घूमकर आना पड़ा। शाम साढ़े छह बजे एसडीएम कालका रूचि सिंह बेदी के आश्वासन के बाद इलाका बचाओ संघर्ष समिति ने धरना खत्म किया।
सरपंच देवेंद्र सिंह भट्टी, मयंक लांबा पार्षद, रेखा बाली, कृष्ण सरपंच, करण कंडियाला, हेमराज चौधरी, रमेश नंबरदार, गुरदयाल, रविकांत, राजेंद्र, प्रीतम आदि ने बताया कि इलाका बचाओ संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल समस्या के समाधान के लिए पहले उपमंडल अधिकारी से मिला था लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसके अलावा उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी थी। उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वे वीरवार सुबह 11 बजे अमरावती एनक्लेव, भगवानपुर संपर्क मार्ग पर धरने देने बैठ गए।
विज्ञापन

पुल ठीक होने पर नहीं हटाए जा रहे बैरिकेड्स
उन्होंने बताया कि चार महीने पहले आई बाढ़ के कारण अमरावती पुल का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल की मरम्मत के दौरान सुरक्षा कारणों के चलते अमरावती पुल पर ओवरहाइट बैरिकेड्स लगाकर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई थी। अब पुल की मरम्मत की जा चुकी है। क्षतिग्रस्त पुल भी ठीक हो चुका है लेकिन ओवरहाइट बैरिकेड्स नहीं हटाया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री के माध्यम से रायतन क्षेत्र के लिए पंचकूला से केदारपुर तक की बस मंजूर करवाई थी, जिसका रूट अमरावती पुल से है। अमरावती पुल पर लगे ओवरहाइट बैरिकेड्स की वजह से इस रूट पर अभी तक बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। इस कारण पंचकूला जाने वाले स्कूली, कॉलेज के विद्यार्थियों सहित गांववासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि यह मार्ग आगे करीब 40 गांवों को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोेड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने दिया आश्वासन
भाग सिंह दमदमा ने बताया कि शाम साढ़े छह बजे एसडीएम कालका रूचि सिंह बेदी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि मिनी बस एवं एंबुलेंस की आवाजाही शुक्रवार से सुनिश्चित कर दी जाएगी। अन्य वाहनों की आवाजाही 15 दिन के बाद क्षतिग्रस्त पुल के सही होने की रिपोर्ट आने पा शुरू की जाएगी। मौके पर भीम सैन सरपंच ढालुवाल, गुरदेव सरपंच चिक्कन, हरविंदर, राजेंद्र, बिल्ला चपेहर, बिल्लू चिक्कन, दीपी, नीतीश, रवि, निर्मल दमदमा आदि क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed