फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Protest: Farmers arrested after lathi charge, left late in the evening, police caught farmers going to show black flags to CM, Bhakiyu protested outside crime branch

विरोध : किसानों को लाठी चार्ज के बाद किया गिरफ्तार, देर शाम छोड़ा, सीएम को काले झंडे दिखाने जा रहे किसानों को पुलिस ने पकड़ा, भाकियू ने क्राइम ब्रांच के बाहर किया प्रदर्शन

Mon, 21 Jun 2021 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Protest: Farmers arrested after lathi charge, left late in the evening, police caught farmers going to show black flags to CM, Bhakiyu protested outside crime branch
पंचकूला सेक्टर-26 स्थित सीआईए से रिहा होने के बाद खुशी मनाते किसान। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाकर विरोध जताने जा रहे किसानों पर अमरावती और मोरनी में पुलिस ने बल प्रयोग कर 66 किसानों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने किसानों पर लाठियां भी बरसाईं। विरोध जताने जा रहे किसानों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उनको लेकर सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच पहुंची। देर शाम तक गिरफ्तार किसानों को नहीं छोड़ने पर भारी संख्या में किसानों ने पहुंचकर सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच का घेराव किया।
विज्ञापन

घेराव करने के बाद साढ़े आठ बजे सभी को छोड़ दिया गया। इसके बाद किसानों ने धरना खत्म कर दिया। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान नरेंद्र सिंह और ब्लॉक प्रधान गुरजंट सिंह ने बताया कि किसानों को रात में छोड़ दिया गया। पुलिस की ओर से किसानों पर लाठियां भी भांजी गई हैं। इससे पहले पिंजौर से होकर किसान अमरावती के पास इकट्ठे हुए। वहीं मोरनी से पहले भी पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी। अमरावती से होकर कुछ किसान मोरनी भी पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस ने उन्हें रोका। इस पर वह काले झंडे दिखाने की जिद को लेकर सड़क जाम करने लगे। अमरावती और मोरनी के पास पुलिस ने लाठियां भांजी। किसानों पर लाठियां भांजने और गिरफ्तार करने की सूचना मिलते ही किसान नेता गुरनाम सिंह चढू़नी ने अपील कर किसानों से अधिक से अधिक संख्या में सेक्टर-26 थाने के बाहर पहुंचने का आह्वान किया था। इसके बाद किसान धीरे-धीरे वहां एकत्रित होने लगे थे। देर शाम तक किसान नेता चढ़ूनी सेक्टर-26 थाने के बाहर नहीं पहुंच थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed