फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Protest against Night Food Street now started in Sector-20, RWA had also protested against paid parking

सेक्टर-20 अब नाइट फूड स्ट्रीट का विरोध शुरू

Fri, 22 Apr 2022 12:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Protest against Night Food Street now started in Sector-20, RWA had also protested against paid parking
पंचकूला। सेक्टर-20 में बनने वाली नाइट फूड स्ट्रीट का विरोध शुरू हो गया है। आरडब्ल्यूए के सदस्यों का कहना है कि नाइड फूड स्ट्रीट बनने से यहां लोगों का जमावड़ा लगा रहेगा। रात के समय लोग शराब के नशे में भी यहां पहुंचेंगे, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं मेयर ने कहा कि शहर का विकास किया जा रहा है और लोग इसकी मांग कर रहे थे। बता दें कि इससे पहले सेक्टर-20 में पेड पार्किंग को लेकर भी लंबे समय तक विरोध चला था।
विज्ञापन

सेक्टर-20 आरडब्ल्यूए के उपप्रधान योगिंदर क्वात्रा और महासचिव अविनाश मलिक ने नगर निगम अधिकारियों से नाइट फूड स्ट्रीट आबादी से दूर बनाने की मांग की है ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। दुकानदार विकास जैन ने कहा कि जब उन्होंने दुकान खरीदी थी तो बताया गया था कि सामने ग्रीन बेल्ट है। लेकिन अब ग्रीन बेल्ट को ही उजाड़ दिया गया है। हरजीत सिंह मोंगा ने कहा कि प्रशासन का यह फर्ज है कि शहर की हरियाली को और बढ़ाने का प्रयास करें। लेकिन जिम्मेदार लोग ही हरियाली पर कुल्हाड़ी चला रहे हैं। प्रीतम शर्मा ने कहा कि देर रात तक दुकानें खुली रहेंगी तो लोग शराब के नशे में यहां पहुंचेंगे। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी होना निश्चित है। इस पर रोक लगाई जानी चाहिए और यह फूड स्ट्रीट आबादी से दूर बनाई जानी चाहिए।
विज्ञापन

कोट्स
शहर के विकास के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं। सेक्टर-20 में ही नहीं शहर में चार जगह पर नाइट फूड स्ट्रीट बनाई जा रही हैं। यह लोगों की मांग पर ही किया जा रहा है। हर बात का विरोध करना उचित नहीं है। लोगों को शहर के विकास में सहयोग भी करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुलभूषण गोयल, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed