फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Project: Amidst the concrete forests on the banks of Ghaggar, the assembly speaker called the team, instructed to complete the work soon after seeing the presentation

प्रोजेक्ट : घग्गर किनारे कंकरीट के जंगलों के बीच महकेगा ऑक्सीवन, विधानसभा अध्यक्ष ने बुलाई टीम, प्रस्तुति देख कार्य जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

Wed, 13 Oct 2021 12:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Project: Amidst the concrete forests on the banks of Ghaggar, the assembly speaker called the team, instructed to complete the work soon after seeing the presentation
पंचकूला। घग्गर किनारे 100 एकड़ भूमि पर ऑक्सीवन विकसित करने का खाका तैयार कर लिया गया है। विधान सभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने मंगलवार को परियोजना की तैयारियों का जायजा लेने के लिए वन विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय की कंपनी वाप्कोस की तरफ से ऑक्सीवन पर प्रस्तुति भी दी गई। घग्गर किनारे सेक्टर-23 और 24 के पास बनने वाला ऑक्सीवन अनूठी विशेषताओं वाला रहेगा। घग्गर नदी और आवासीय क्षेत्र के बीच खाली पड़ी भूमि को इस प्रकार विकसित किया जाएगा, जिससे पर्यटकों को यहां वास्तविक वन्य क्षेत्र का आभास होगा। यह क्षेत्र लोगों को प्रकृति का सानिध्य उपलब्ध करवाएगा और इसके साथ-साथ वनों के बारे में जानकारी बढ़ाने वाला भी होगा।
विज्ञापन

राशि वाटिका, नक्षत्र वाटिका और सुगंध वाटिका होंगे आकर्षण का केंद्र
यहां वन्य संपदा को लोगों की आस्था से जोड़ने के लिए अनेक तरह के अभिनव प्रयोग भी किए जा रहे हैं। इसके तहत राशि वाटिका, नक्षत्र वाटिका और सुगंध वाटिका विशेष आकर्षण के केंद्र रहेंगे। वाप्कोस कंपनी के वरिष्ठ महाप्रबंधक अमित गुप्ता ने बताया कि पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ऑक्सीवन में सूचना केंद्र, पुस्तकालय, संग्रहालय और सॉविनियर शॉप भी स्थापित होंगे। इन सभी निर्माण कार्यों की बनावट ऐसी रहेगी कि यहां आने वाले प्रत्येक पर्यटक को प्रकृति की गोद का अहसास होगा।
विज्ञापन

विधान सभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने वन विभाग और वाप्कोस कंपनी के अधिकारियों को इसे जल्द सिरे चढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गुजरात के केवड़िया में बने आरोग्य वन का उदाहरण देकर कहा कि इतनी विशाल परियोजना मात्र तीन माह में तैयार हुई है। उन्होंने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से काम करने के कारण संभव हो सका है। गुप्ता ने कहा कि कुछ कार्य आने वाले समय के लिए मील के पत्थर साबित होते हैं। इस प्रकार की विशेष परियोजनाओं के लिए लीक से हट कर काम करना होता है। तभी ये काम निर्धारित समय सीमा में संभव हो पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोजेक्ट को लेकर अधिकारी उत्साहित नजर आए
विधान सभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के मार्गदर्शन के बाद अधिकारी उत्साह में नजर आए और उन्होंने इस बड़े प्रोजेक्ट को निर्धारित लक्ष्य से पहले पूरा करने का आश्वासन दिया। बैठक में भारतीय वन सेवा के अधिकारी हरियाणा के प्रधान मुख्य वन संरक्षक वीरभान तंवर, अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुरेश दलाल, वन विभाग के सचिव डॉ. टीपी सिंह, मुख्य वन संरक्षक एमएल राजवंशी, पंचकूला के डीसी विनय प्रताप सिंह, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक जगदीश शर्मा, नगर निगम के आयुक्त धर्मवीर सिंह समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed