फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Problems of property tax: Help desks will be opened in sectors on the lines of Yamunanagar for solution

प्रॉपर्टी टैक्स के गड़बड़ी : समाधान के लिए यमुनानगर की तर्ज पर सेक्टरों में खुलेंगे हेल्प डेस्क

Mon, 22 May 2023 01:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Problems of property tax: Help desks will be opened in sectors on the lines of Yamunanagar for solution
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। नगर निगम पंचकूला में प्रॉपर्टी टैक्स का रिकार्ड में गड़बड़ी के चलते स्थानीय परेशान हैं। तीन सर्वे के बाद भी नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स पोर्टल को अपडेट नहीं कर पाया है, जिसके चलते पुराने प्रॉपर्टी टैक्स का शेष भी लोगों के पास पहुंच रहा है। कई लोगों का नगर निगम की तरफ बकाया है, यह नए प्रॉपर्टी टैक्स के पोर्टल पर नहीं दिखता। इसके चलते लोग परेशान हैं। लोग नगर निगम कार्यालय का चक्कर काटकर थक चुके हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम यमुनानगर की तर्ज पर सेक्टरों में हेल्प डेस्क खोलने जा रहा है। इसकी जानकारी महापौर कुलभूषण गोयल ने दी। महापौर ने बताया कि सेक्टर-12ए, एमडीसी व घग्गर पार एरिया में हेल्प डेस्क खोलने की तैयारी है। जिसपर अगले सप्ताह से काम शुरू हो जाएगा। महापौर ने बताया कि अभी पंचकूला सेक्टर-4 नगर निगम कार्यालय में हेल्प डेस्क बनाया गया है। जहां करीब रोजाना करीब 70 लोगों की प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।


साइट अपडेट नहीं होने के चलते आ रही है समस्या
नई और पुरानी आईडी के नाम पर प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान के लिए आने वाले लोगों को परेशान किया जा रहा है। बता दें कि सेक्टर-4 के नगर निगम के कार्यालय में उपभोक्ता 23-24 का प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करने पहुंचे तो उनसे 2022-23 का प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करने के लिए कहा गया। लोगों ने कहा कि इसका भुगतान पहले कर चुके हैं। हमारे पास नगर निगम द्वारा जारी भुगतान की रसीद भी है। इसके बाद भी उनकी एक न सुनी गई। कार्यालय में तैनात कर्मचारियों ने कहा कि पिछले साल का भी प्रॉपर्टी टैक्स भरना पड़ेगा, क्योंकि साइट अपडेट नहीं है। साथ ही प्रॉपर्टी टैक्स में मिलने वाला छूट भी नहीं मिलेगा।
विज्ञापन






दो माह से काट रहा चक्कर
सेक्टर-26 निवासी 74 वर्षीय नसीब शर्मा ने बताया कि सेक्टर-4 नगर निगम के कार्यालय में 2023-24 का प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने गया था। वहां 2022-23 का भी प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए कहा गया। पिछला भुगतान का रशीद भी नसीब शर्मा ने दिखाया कि 30 दिसंबर 2022 को भुगतान कर चुके हैं। काउंटर पर तैनात मुलाजिम ने कहा नगर निगम की साइट पर पिछला रिकार्ड नहीं है। इसे सही कराने के लिए सेक्टर-12ए में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवानी पड़ेगी। वहां 150 रुपये देकर 10 अप्रैल 2023 को शिकायत दर्ज करवाई । साइट पर शिकायत अप्रूव भी हो गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं निकला। नसीब सैनी ने बताया कि सेक्टर-25 में एक दुकान पर 50 रुपये देकर दोबारा शिकायत दर्ज करवाया, लेकिन समस्या वही खड़ी है। जितने का प्रॉपर्टी टैक्स नहीं था, उतने पैसे इधर उधर भागकर खर्च हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




एमडीसी सेक्टर-5 निवासी रामानंद सागर ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स के पोर्टल में तमाम खामियां हैं। इसके चलते पंचकूला के सैकड़ों लोग रोजाना परेशान हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका 1070 रुपये बैलेंस नगर निगम के पास है। उसके बाद 510 रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स नगर निगम मांग रहा है। इसके लिए तीन माह से नगर निगम कार्यालय का चक्कर लगा रहा हूं। आज तक नगर निगम समाधान नहीं निकाल पाया।

सेक्टर-21 निवासी नन्ही देवी ने बताया कि नई प्रॉपर्टी आइडी के लिए 11 फरवरी को आवेदन किया था। यहां मेरे नाम के जगह आइडी में संदीप नाम के व्यक्ति का नाम अंकित कर दिया गया है। नगर निगम कार्यालय में जाती हूं तो वहां से पता चलता है कि सुविधा केंद्र में सुधार होगा। वहां एक माह पहले 150 रुपये देकर करेक्शन कराया, पैसे भी खर्च किए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। अब बिल्डिंग इंस्पेक्टर से बात करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed