फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Problem: Tourism increased, but problems continue unabated, local people including tourists are facing problems, demand from Chief Minister to solve problems

समस्या : टूरिज्म तो बढ़ा, लेकिन समस्याएं हैं बदस्तूर जारी, सैलानियों सहित स्थानीय जनता हो रही परेशानी, मुख्यमंत्री से समस्याओं से की निदान की मांग

Sun, 29 Aug 2021 01:29 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Problem: Tourism increased, but problems continue unabated, local people including tourists are facing problems, demand from Chief Minister to solve problems
मोरनी। जून में मुख्यमंत्री द्वारा मोरनी में सैलानियों के एडवेंचर को लेकर विभिन्न गतिविधियों का शुभारंभ किया गया था। इसके बाद इलाके में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। पर्यटन के क्षेत्र से जुड़ी कुछ समस्याएं सैलानियों को मोरनी आने से रोकती है। मोबाइल नेटवर्क इसमें सबसे बड़ी समस्या है। कमजोर नेटवर्क के कारण सैलानी इस ओर आने से कतराते हैं। सैलानियों का मानना है कि आधुनिक युग में अधिकतर काम फोन के माध्यम से होता है, ऐसे में अगर एक दिन भी मोबाइल बंद रहे तो काफी नुकसान होता है। कुछ कंपनियों ने अपने उपभोक्ताओं को सेवाएं जरूर प्रदान की हैं लेकिन वह भी नाकाफी सिद्ध हो रहे हैं।
विज्ञापन

टूरिस्ट हब के रूप में उभरने वाली मोरनी जोकि आईटी सिटी चंडीगढ़ से केवल 35 से 40 किलोमीटर दूर है। इलाके का बड़ा क्षेत्र आज भी मोबाइल नेटवर्क की रेंज में नहीं आती। मुख्य पर्यटन स्थल टिक्कर ताल और मोरनी पहुंचने का मुख्य मार्ग नेटवर्क से कटा हुआ है। गांवों में नेटवर्क के हालात इतने खराब हैं कि इंटरनेट चलाना तो दूर मोबाइल पर बात करना भी संभव नहीं हो पाता।
विज्ञापन

इन गांवों व क्षेत्रों में रहने वाले लोग डिजिटल पेमेंट भी नहीं कर पाते। इस कारण यहां पर आने से भी कतराते हैं। यूनिकोड और अन्य ई वालेट चलाने के लिए मोबाइल में नेटवर्क व इंटरनेट चलना बेहद जरूरी है लेकिन यहां ऐसा नहीं है। जिस कारण यहां के स्थानीय लोग भी खासे परेशान हैं। इस कमी के कारण पर्यटन क्षेत्र काफी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित शर्मा, नरदेव सिंह, चतर सिंह, लज्जा राम बडीशेर, चरन सिंह कमारू, मनदीप सिंह गझान, निर्मल सिंह व खेम सिंह खरटा, विरेंद्र सिंह खरक, बलजीत राणा व नरेंद्र सिंह पलासरा, व मांधना गांव के लोगों ने बताया कि इस कमी के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्राप्त नही कर पाते। उन्होंने मुख्यमंत्री हरियाणा से तत्काल इस समस्या का समाधान करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed