फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Principal's doctor daughter falls from sixth floor, dies

Panchkula News: एमडी की पहली कक्षा के लिए साथ जाने की डाॅ. बेटी ने की जिद<bha>;</bha> मां तैयार होकर आई तो छठी मंजिल से गिरी मिली, माैत

Sun, 22 Dec 2024 12:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Principal's doctor daughter falls from sixth floor, dies
डॉक्टर मनस्विनी शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। डीएवी पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन सेक्टर-25 की प्रिंसिपल की डॉक्टर बेटी मनस्विनी शर्मा (27 ) शनिवार को सुबह करीब 11 बजे छठी मंजिल की छत से नीचे गिर गईं और मौके पर ही मौत हो गई। परिजन मनस्विनी को अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने बेटी को मृत बता दिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पोस्टमार्टम रविवार को किया जाएगा।
डाॅ. मनस्विनी शर्मा का एडमिशन जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ में एमडी फाॅरेंसिक साइंस में तीन दिन पहले हुआ था। शनिवार को उनकी कक्षा का पहला दिन था। इस पर मां और डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल उपासना शर्मा ने डीएवी पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन सेक्टर-25 में स्थित रिहायश से उन्हें टैक्सी करके क्लास जॉइन करने के लिए जाने को कहा।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने मां से जीएमसीएच-32 साथ चलने की जिद की और जल्द तैयार होकर आने को कहा। मनस्विनी सुबह 11 बजे रिहायशी मकान के छठी मंजिल की छत पर वाॅकिंग के लिए चली गईं और मां बाथरूम में नहाने चली गईं। इस बीच तीन फीट की बाउंड्री पर बैठते वक्त डॉ. मनस्विनी का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गईं। उनके सिर, हाथ, पैर, पीठ पर गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही दम तोड़ दिया। मां ने तैयार होने के बाद आवाज लगाई तो जवाब नहीं मिला। ढूंढते हुए वह छत पर गईं और नीचे नजर गई तो बेटी नीचे पड़ी थी। इस पर उन्होंने शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने के 20 मिनट बाद लोग व रिश्तेदार तेजस्विनी को गाड़ी में निजी अस्पताल ले गए। वहां जवाब मिलने के बाद सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत बता दिया। इसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। जांच अधिकारी योग ध्यान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।


मोर्चरी के सामने मां हुई बेसुध
दोपहर बाद दो बजे जब उपासना शर्मा की डॉक्टर बेटी मनस्विनी शर्मा (27 ) का शव मोर्चरी ले गए। इस दौरान वह बेसुध होकर गिर गईं। पहुंचे शिक्षकों और रिश्तेदारों ने उन्हें ढांढस बंधाया। इस पर उपासना शर्मा ने रोते हुए कहा कि क्या पता था कि बेटी की जिंदगी बस इतने दिन है। वह फफक कर रो पड़ीं। उन्हाेंने कहा कि बेटी कभी इस तरह से जिद नहीं करती थी। आज उसकी जिद भी मैं पूरी नहीं कर सकी। नहीं पता था कि वह इस तरह छोड़कर चली जाएगी। वह उसके साथ उसके कॉलेज नहीं जा सकी। बेटी बहुत होनहार थी। उसके जाने से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस दौरान उपस्थित रिश्तेदार और स्कूल के सहयोगी उनका ढांढस बढ़ाते रहे।

इन तथ्यों पर चल रही पुलिस की जांच
पुलिस के अनुसार छत पर तीन फीट की बाउंड्री वाॅल पर बैठते वक्त डाॅ. के शरीर का संतुलन बिगड़ने से वह गिरी होंगी, फिर भी वह जांच कर रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचित नहीं किया गया। निजी अस्पताल में जवाब मिलने के बाद उन्हें जानकारी दी गई।
सीसीटीवी फुटेज जांचने के बाद हो सकता है कुछ और जानकारी मिले।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed