{"_id":"69fba5e24a9b4c211b0b478d","slug":"principal-accused-of-arbitrariness-warning-to-stop-food-from-may-15-panchkula-news-c-87-1-pan1010-136094-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: प्रिंसिपल पर मनमानी का आरोप, 15 मई से खाना बंद करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: प्रिंसिपल पर मनमानी का आरोप, 15 मई से खाना बंद करने की चेतावनी
विज्ञापन
मिड डे मील वर्करों ने झाड़ू-पोछा व टॉयलेट साफ करवाने का लगाया आरोप, छह वर्करों को हटाने पर बढ़ा विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। जिले में मिड डे मील वर्करों ने स्कूल प्रशासन पर मनमानी और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। सीटू के जिला सचिव लच्छी राम शर्मा ने कहा कि वर्करों से खाना बनाने के अलावा झाड़ू-पोछा और टॉयलेट साफ करवाया जा रहा है। विरोध करने पर उन्हें नौकरी से हटाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी और उपायुक्त को लिखित शिकायत दी गई, लेकिन अधिकारियों से मुलाकात नहीं हो सकी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वर्करों को जल्द बहाल नहीं किया गया तो 15 मई से जिले के स्कूलों में मिड डे मील बंद कर दिया जाएगा और वर्कर आंदोलन करेंगी।
वर्करों का आरोप है कि सेक्टर-19 स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल ने गुरदीप कौर, सोना देवी, निर्मला, सोनिया, रजनी और मैना देवी सहित छह वर्करों को काम से हटा दिया, जबकि ये सभी करीब 15 वर्षों से बच्चों के लिए भोजन तैयार कर रही थीं। इससे पहले भी एक अन्य वर्कर को इसी तरह हटाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
वर्करों ने यह भी कहा कि उनसे चपरासी का काम करवाया जा रहा है और नियुक्ति व हटाने के फैसले मनमाने ढंग से लिए जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द कार्रवाई कर उन्हें बहाल किया जाए, अन्यथा आंदोलन के लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।
कोट
मिड डे मील वर्करों ने अपनी मर्जी से काम छोड़ा है। उन्हें काम से नहीं रोका गया। उन्होंने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि मामले को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। -निर्मल ढुल, प्रिंसिपल,सेक्टर 19 गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल